Surya Gochar: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहाधिपति और मनुष्य की आत्मा की संज्ञा दी गई है। सूर्य का गोचर सभी राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचाने वाला होता है। आज 15 मार्च 2023, बुधवार को भी सूर्य कुंभ राशि छोड़कर मीन में प्रवेश करेगा। मीन को गुरु की राशि माना गया है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार आज सूर्य की शनि के साथ युति टूट गई है और गुरु के साथ बन रही है। ऐसे में सभी राशियों पर इसका न्यूनाधिक प्रभाव होगा। जानिए किन राशियों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम
इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन (Surya Gochar)
वृषभ राशि
सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों को जबरदस्त आर्थिक लाभ कराएगा। वृषभ राशि वाले इस माह कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में भी पैसा निवेश करेंगे जो भविष्य में लाभ देगा। विवाहित दंपतियों को गुड न्यूज मिल सकती है।
मिथुन राशि
सूर्य का मीन राशि में प्रवेश मिथुन के लिए प्रमोशन और सफलता लेकर आ रहा है। किसी नए व्यापार को शुरू कर सकते हैं। जो लोग एनजीओ अथवा अन्य किसी प्रकार के सरकारी कामकाज से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा। कॅरियर भी ऊंची उड़ान भरेगा।
यह भी पढ़ें: Surya Gochar: सूर्य-गुरु बनाएंगे मेष में युति, इन 3 राशियों की पलटेगी जिंदगी
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए सूर्य का मीन में जाना आध्यात्म की दृष्टि से शुभ रहेगा। उनकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा, किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी भाग ले सकते हैं। सूर्य की अनुकूलता की वजह से शत्रु परास्त होंगे। हर तरह से आपके लिए समय शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहेगा। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं, जिस भी चीज में हाथ डालेंगे, उसी में लाभ होगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो उसके लिए भी अभी परफेक्ट समय है। प्राइवेट जॉब करने वालों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स को एग्जाम में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय
मीन राशि
सूर्य का गोचर मीन राशि में ही होने के कारण इस गोचर का सर्वाधिक प्रभाव भी मीन राशि पर ही होगा। एक तरह से यह गुरु और सूर्य की युति बन रही है। ऐसे में आपको खूब सफलता मिलेगी। आप जो भी निर्णय लेंगे, जो भी करेंगे, उसी में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
45 mins agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines