Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का विशेष स्थान है, जिनके राशि और नक्षत्र परिवर्तन दोनों का गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। सूर्य देव को आत्मा, उच्च पद, सरकारी सेवा, मान-सम्मान, नेतृत्व, यश, प्रसिद्धि, पिता और शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य का गोचर होता है, तो उसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के इन सभी पहलुओं पर पड़ता है।
पंचांग के अनुसार, सूर्य देव इस समय स्वाति नक्षत्र में विराजमान हैं। सूर्य देव कल 6 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में से निकलकर गुरु के नक्षत्र विशाखा में गोचर करेंगे। सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जातकों के जीवन में ढेरों परेशानियां लेकर आएगा। खासकर पैसों को लेकर कुछ राशियों के जातकों को तरसना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जातकों की मुश्किलें गुरु के नक्षत्र में सूर्य गोचर से बढ़ने वाली हैं।
वृषभ राशि
गुरु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आने से इस राशि के जातक दूसरों के सामने आसानी से अपनी भावनाओं को प्रकट नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातक काम में लापरवाही न दिखाएं, नहीं तो प्रमोशन रुक सकता है। रोजगार की तलाश में जुटे जातकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। फिलहाल नौकरी मिलने की संभावना नहीं है। कारोबारी अभी किसी से पैसे उधार न लें, नहीं तो आने वाले समय में कर्ज चुकाना मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 5 दिन तक ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, समसप्तक योग रहेगा अनलकी!
तुला राशि
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन करना तुला राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। आय में कमी आने से नौकरीपेशा जातक कर्ज के पैसे चुका नहीं पाएंगे, जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने से सेहत खराब हो सकती है। स्टूडेंट जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन अच्छे नहीं रहेंगे। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आएंगे। खानपान पर ध्यान नहीं दिया, तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि
आने वाले कुछ दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहेंगे। पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सेहत भी खराब हो सकती है। युवा वर्ग का मन गलत चीजों की तरफ आकर्षित हो सकता है, जिसकी वजह से भविष्य में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कारोबारियों और दुकानदारों को बड़ा घाटा होगा, जिसके कारण मन बेचैन रहेगा। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल की लड़ाई होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: प्रयागराज में क्यों लगता है महाकुंभ? जानें स्नान की सही तिथियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
21 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines