Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य का वैदिक ज्योतिष में विशेष स्थान है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। माना जाता है कि जब भी सूर्य की चाल बदलती है, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के करियर, सेहत, आमदनी और लव लाइफ आदि पहलुओं पर पड़ता है।
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024 को सूर्य ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। सोमवार को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य ने अनुराधा नक्षत्र में से निकलकर ज्येष्ठा में गोचर कर लिया है, जिसके स्वामी बुध देव हैं। बुध देव को बुद्धि, तर्क, त्वचा, संचार, वाणी, मित्रता और कारोबार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य गोचर किन तीन राशियों के जातकों के लिए अशुभ रहने वाला है।
सूर्य गोचर का राशियों पर असर
वृषभ राशि
ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य का गोचर करना वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के ऊर्जा के स्तर में कमी आएगी, जिससे समय पर वो अपना कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। उम्रदराज जातकों की शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की ऊर्जा में गिरावट आएगी। शादीशुदा कपल की लव लाइफ में परेशानियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Moon Transit: दिसंबर में 3 राशियों पर होगी पैसों की बौछार! बुध के नक्षत्र में चंद्र ने किया गोचर
तुला राशि
सूर्य का यह गोचर तुला राशि के जातकों के जोश और विवेक दोनों को कम करेगा, जिसके कारण लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी बॉस से अनबन हो सकती है। दुकानदार और कारोबारियों के मुनाफे में कमी आएगी, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। 35 से अधिक उम्र के जातकों को मौसमी बीमारियों का सामना पूरे दिसंबर माह करना पड़ सकता है।
मीन राशि
दिसंबर माह में उम्रदराज जातकों ने अपनी सेहत पर विशेष ध्यान नहीं दिया, तो उन्हें अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में दरार आने की संभावना है। साल खत्म होने से पहले आपका साथी आपसे अलग होने का फैसला भी कर सकता है। पैसों की कमी का सामना आने वाले कुछ दिनों तक नौकरीपेशा, दुकानदार और कारोबारियों को करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-केतु गोचर से बढ़ेगी इस राशि के लोगों की टेंशन, ऑफिस पॉलिटिक्स से जीना होगा मुहाल!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines