Sun Transit 2024: इन 3 राशियों के लिए अशुभ रहेगा सूर्य गोचर, सेहत और धन-संपत्ति पर पड़ेगा बुरा असर!

Surya Gochar: बीते दिनों सूर्य ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है, जिसका गहरा प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनकी मुश्किलें सूर्य के इस गोचर से बढ़ सकती हैं।

surya gochar

सूर्य मचाएंगे इन राशियों के जीवन में उथल-पुथल!

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, 19 नवंबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर सूर्य ने अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर लिया है, जिसके स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए सूर्य का इस बार नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन

ये 3 राशियां रहेंगी परेशान! 

मेष राशि

अनुराधा नक्षत्र में सूर्य का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपने विचारों को प्रभावी ढंग से बॉस के सामने व्यक्त नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेल्स और कस्टमर डीलिंग का काम कर रहे जातकों को धन हानि हो सकती है। इसके अलावा एक्सीडेंट होने की भी संभावना है। कोर्ट में यदि पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें धन हानि होने की संभावना है।

तुला राशि

नौकरीपेशा जातकों का इन्क्रीमेंट नहीं होगा, जिसके कारण भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद भी हो सकते हैं। बिजनेसमैन को पुराने निवेश से मनचाहा लाभ नहीं होगा, जिसके कारण तनाव बढ़ेगा। 35 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत खराब हो सकती है। पेट से जुड़ी समस्या आने वाले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। छात्रों की स्कूल के काम को लेकर माता जी से अनबन हो सकती है। विवाहित जोड़ों के बीच लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आपकी राशि मकर है, तो आने वाले कुछ दिन आपके हित में नहीं रहेंगे। पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण नौकरीपेशा जातकों का तनाव बढ़ेगा। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी सेल में कमी आएगी। बिजनेसमैन को काम के चक्कर में कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे कुछ विशेष लाभ नहीं होगा। छात्रों को पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। छात्रों के अलावा बड़े-बुजुर्गों की सेहत भी खराब होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ