हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sun Transit: सूर्य देव मचाएंगे इन 3 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर!

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 19 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं सूर्य का ये गोचर किस समय होगा, जिसका शुभ की जगह अशुभ प्रभाव 12 में से 3 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ सकता है।

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि हर माह ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। सूर्य देव व्यक्ति के व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए जब सूर्य गोचर होता है, तो मनुष्य के आत्मविश्वास, नेतृत्व गुण और ऊर्जा स्तर पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर 2024 को दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर सूर्य देव अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 27 नक्षत्रों में से अनुराधा नक्षत्र को 17वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातक खुद को अकेला महसूस करेंगे, जिसके कारण उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। निवेश करना दुकानदारों के लिए इस समय सही नहीं रहेगा। बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल नहीं होंगी, जिसके कारण नुकसान होने की संभावना है। संपत्ति संबंधी विवाद के चलते नौकरीपेशा जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का फैसला छात्रों के लिए सही नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!

तुला राशि

19 नवंबर 2024 तक का समय तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातक करियर को लेकर ज्यादा चिंता न करें। नहीं तो आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। घर खरीदने या बेचने का फैसला कुंभ राशि के लोगों के लिए इस समय सही नहीं रहेगा। बड़ा घाटा हो सकता है। बड़े-बुजुर्ग जोड़ों के दर्द के कारण परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण मूड कुछ दिनों तक खराब रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। त्वचा से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। प्रमोशन में देरी होने के कारण नौकरीपेशा जातकों को तनाव रहेगा। जिन लोगों की सगाई हो चुकी है, उनका रिश्ता उनकी गलती के कारण ही टूट सकता है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में कमी आएगी। कारोबारियों का डीलर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Yamraj Temple: इस मंदिर में बहन-भाई साथ में जरूर करें दर्शन, यमराज-यमुना जी की कृपा से बढ़ेगा प्रेम!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें