हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज रात 10:15 बजे से 5 राशियों के जीवन में आएगी तबाही! सूर्य गोचर से बढ़ेंगी परेशानियां

Surya Gochar: साल 2024 में आज यानी 2 अगस्त को सूर्य देव बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। चलिए जानते हैं उन राशियों के लोगों के बारे में, जिनके आने वाले कुछ दिन अच्छे नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन 2024

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि एक निश्चित अंतराल के बाद प्रत्येक ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है। जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के करियर, नौकरी, लव लाइफ, धन-संपत्ति और यहां तक कि सेहत पर भी पड़ता है।

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, वर्तमान में सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं, जो कि शनि का नक्षत्र है। वहीं आज सूर्य देव एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। आज यानी 02 अगस्त 2024 को देर रात 10 बजकर 15 मिनट पर सूर्य देव अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जहां पर 16 अगस्त 2024 तक स्थित रहेंगे। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा यानी आने वाले दिनों में जिन लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद पैदा हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पढ़ें कल का लव राशिफल

वृषभ राशि

आने वाले दिनों में नकारात्मक सोच आपके ऊपर हावी रहेगी, जिसके कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेसमैन के जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे, जिसकी वजह से भारी नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

कारोबार में मुनाफा होने की जगह बड़ा घाटा हो सकता है। शादीशुदा लोगों का भाई-भाभी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिन घर का माहौल तनावग्रस्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी अनजान व्यक्ति की गलती के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है, जिसकी वजह से तनाव रहेगा।

कुंभ राशि

कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बना रहेगा। विवाहित लोग वजन में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें, नहीं तो आगे जाकर कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। घर में बना सुख-शांति का माहौल खराब हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सेहत संबंधित परेशानियों के कारण तनाव रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

पारिवारिक माहौल किसी रिश्तेदार की वजह से खराब हो सकता है। माइग्रेन व सिरदर्द की वजह से बड़े-बुजुर्गों का ये हफ्ता परेशानी भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग समय पर अपना नया प्रोजेक्ट पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसके कारण सीनियर की नाराजगी का सामना भी करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में लव पार्टनर से संभोग देखना शुभ या अशुभ? जानें ‘एक्शन’ का रिएक्शन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola