KaalChakra – Surya Gochar: ग्रहों के अधिपति सूर्य ने 15 मई 2023 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य का यह गोचर सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह सौभाग्य लेकर आएगा तो कुछ राशियों के जातकों को इसकी वजह से कष्ट भी भोगना पड़ सकता है।
सभी राशियों पर सूर्य के गोचर का होगा ऐसा प्रभाव (Surya Gochar)
पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कि सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं
- मेष राशि: आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। यदि कर्जा लेने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
- वृषभ राशि: सूर्य गोचर के चलते आपको लगातार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं जो आपके जीवन को तरक्की की ओर ले जाएगा।
- मिथुन राशि: किसी पुराने रोग के चलते परेशान रहेंगे। सोशल एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। किसी का साथ मिलने से व्यापारिक सौदे में लाभ हो सकता है।
- कर्क राशि: आपको अपनी मेहनत का फल मिलने का समय आ चुका है। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर भी पैसा खर्च होगा।
- सिंह राशि: पिता के सहयोग तथा गुरुजनों के आशीर्वाद से आने वाला समय अच्छा बीतेगा। ससुराल पक्ष में किसी से मनमुटाव भी हो सकता है। बोलते समय सावधानी रखें।
- कन्या राशि: जीवनसाथी के रोगपीड़ित होने से आप भी चिंताग्रस्त रहेंगे। बेवजह के विवादों में उलझने से बचें। कोई बड़ी प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।
- तुला राशि: किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो समय पूरी तरह से आपके अनुकूल है। बेहतर होगा यदि आप अपने लिए भी कुछ समय निकालें। ससुराल पक्ष से सम्मान और धन दोनों प्राप्त होंगे।
- वृश्चिक राशि: एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय कठिन रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से किसी कठिन कार्य को सहज ही पूरा कर लेंगे। पुराने विवादों का भी निपटारा होगा।
- धनु राशि: धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। यदि नौकरी करते हैं तो जॉब में प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें।
- मकर राशि: लंबे समय से अटके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। समाज में भी आपका मान-सम्मान होगा।
- कुंभ राशि: सांसारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा। व्यापार या नौकरी के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। जो भी निर्णय लें, सोच-समझ कर लें।
- मीन राशि: मित्रों के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट आरंभ कर सकते हैं। सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ समय लेकर आ रहा है। जल्दी ही आपके सभी सपने पूरे होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines