Surya Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों के सितारे होंगे बुलंद, खूब मिलेगा आर्थिक लाभ

Surya Gochar 2025: साल के अंत में सूर्य ग्रह का गोचर होगा. सूर्य ग्रह 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. सूर्य का नक्षत्र गोचर कई राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. सूर्य के इस गोचर से 3 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा.

Surya Gochar 2025

Photo Credit- News24GFX

Surya Gochar 2025: सूर्य इस समय धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों के राजा सूर्य 29 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. सूर्य शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे इसे शुभ शुक्र-आदित्य योग बनेगा. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा. सूर्य मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. यह नक्षत्र गोचर 29 दिसंबर 2025 को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर होगा. सूर्य इस नक्षत्र में 11 जनवरी तक रहेंगे इसके बाद गोचर कर जाएंगे. सूर्य के पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में होने के दौरान 3 राशियों को सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को व्यापार में तरक्की मिलेगी. जो लोग किसी कारोबार के साथ जुड़े हुए हैं उनके लिए समय अच्छा होगा. आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी नई डील के होने से तगड़ा फायदा मिलेगा. आपको धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से तगड़ा फायदा होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और इसके साथ ही आपको नए ऑर्डर मिलने से फायदा होगा. बिजनेस करने वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा. आप सोना-चांदी या नया घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी. आपके लिए समय अच्छा रहेगा और भाग्य का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातक जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. इसके साथ ही नया काम शुरू करने से फायदा होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है इससे सैलरी बढ़ेगी और करियर में तरक्की करेंगे. आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वापस मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ