Sun Transit 2025: 15 मई से इन 5 राशियों का बनेगा हर काम, सूर्य के वृषभ में गोचर से बढ़ेगा मान-सम्मान!

Sun Transit 2025: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 15 मई को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और वृषभ राशि में विराजित हो जाएंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से 5 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए सूर्य को गोचर अच्छा रहने वाला है।

SURYA Gochar 2025
विज्ञापन

Sun Transit 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर बड़े लेवल पर सभी राशियों पर पड़ता है। सूर्य अभी मेष राशि में स्थित हैं। वे आगामी 15 मई को 12 बजे मतलब 14 मई की रात को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्य बदल जाएगा। दरअसल वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। सूर्य के गोचर से कुछ राशि वालों की लाइफ में करियर में ग्रोथ, आर्थिक मजबूती, और भाग्य का साथ मिलने जैसे अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष वालों के लिए सूर्य का वृषभ राशि में गोचर धन भाव यानी दूसरे भाव में हो रहा है। इसका सीधा असर आपकी इनकम, सेविंग्स और फैमिली के साथ रिलेशन पर पड़ेगा। इस दौरान आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। पुराने अटके हुए पैसे वापस आ सकते हैं और इन्वेस्टमेंट से भी लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी सुधरेगी, जिससे आप लोगों को अपनी बात बेहतर ढंग से समझा पाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं और जब सूर्य वृषभ में गोचर करते हैं, तो वो आपकी कुंडली के 10वें भाव में असर डालते हैं। इसे प्रोफेशन का भाव कहा जाता है। इस गोचर के कारण आप प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा नाम और पोजीशन प्राप्त करेंगे। काम में फोकस बढ़ेगा, जिम्मेदारियां निभाने में आप आगे रहेंगे। सीनियर्स या बॉस की नजर में आपकी वैल्यू बढ़ सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर काफी फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर नवम भाव में हो रहा है, जिसे भाग्य स्थान कहा जाता है। इस भाव में सूर्य का आना भाग्य को एक्टिव करेगा। इसके कारण जो काम काफी समय से अटके थे, वो पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई, इंटरव्यू या जॉब ट्रायल जैसी चीजों में सफलता के चांस बढ़ेंगे। इस दौरान कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है और आपके विचारों में गहराई आएगी।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य छठे भाव में गोचर करेगा, जो कि दुश्मन, प्रतियोगिता और हेल्थ से जुड़ा होता है। इस दौरान आपकी एनर्जी लेवल हाई रहेगा और आप अपने विरोधियों पर हावी होंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर कोई लीगल मैटर या कर्ज से जुड़ा मसला है, तो उसमें भी राहत मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर पांचवे भाव में हो रहा है जो बुद्धि, पढ़ाई, रोमांस और क्रिएटिविटी का घर माना जाता है। इस दौरान आप कोई क्रिएटिव प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, या पहले से चल रही चीजों में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला हो सकता है और लव लाइफ में भी कोई पॉजिटिव डेवलपमेंट देखने को मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ