---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2025: शनि की राशि में सूर्य गोचर, 14 फरवरी तक सोने जैसी चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! 

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य ने शनि की राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर हो सकता है। जिस भी व्यक्ति पर सूर्य देव की खास कृपा हो जाती है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। उस व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। सूर्य गोचर से सभी राशियों पर खास असर पड़ता है। 14 जनवरी, मंगलवार को सूर्य ने शनि की राशि मकर में प्रवेश कर लिया है।

सूर्य गोचर 2025

द्रिक पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद 12 फरवरी को फिर से शनि की राशि में सूर्य विराजमान होंगे। साथ ही शनि के साथ युति भी बनाएंगे। कुंभ राशि में प्रवेश के साथ सूर्य और शनि की युति बनेगी। हालांकि, इसके पहले 3 राशियों की किस्मत को सूर्य देव चमकाने वाले हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर सुखद संयोग बना रहा है। सूर्य देव और भगवान नारायण की आप पर खास कृपा होने वाली है। शनि की राशि मकर में प्रवेश करने से सोने की तरह आपकी किस्मत चमक सकेगी। व्यापार में उन्नति होगी। जातकों के घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। जातकों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर बहुत लाभकारी रहेगा। इतने समय से जो कर नहीं पा रहे थे वो कर सकेंगे। नौकरी में प्रमोशन के लिए समय अच्छा रहेगा। लाइफ में हो रहीं समस्याएं दूर होंगी। रुके कार्य पूरे होंगे। रिश्ते मजबूत होंगे और कामकाज में सफल हो सकेंगे। व्यापार में तरक्की पाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। चिंता मुक्त और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Gemstone: मंगल ग्रह का रत्न इन 2 राशियों के लिए भाग्यशाली!

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर सूर्य देव की खास कृपा होने वाली है। 14 फरवरी तक जीवन में कुछ अच्छा हो सकता है। शनि की राशि मकर में प्रवेश करने के साथ सूर्य अपनी कृपा बरसाने के लिए तैयार है। आपके लिए सूर्य गोचर अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। जीवन में सफलता पाने के लिए आगे की ओर कदम बढ़ाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में खास रुचि भी बढ़ेगी। उन्नति की ओर बढ़ने के लिए की गईं कोशिशें काम आएंगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 14, 2025 10:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola