Surya Gochar 2025: शास्त्रों में सूर्य गोचर को विशेष ज्योतिषीय घटना माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 19 फरवरी 2025 को दोपहर 12:34 मिनट पर सूर्य देव ने शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। राहु को शतभिषा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो धन, संकट, भौतिक सुख और मानसिक भ्रम आदि के दाता हैं। शतभिषा नक्षत्र पर राहु के अलावा शनि का भी काफी प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इस नक्षत्र के चारों पद कुंभ राशि में आते हैं। शनि देव को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है, जो न्याय और कर्मफल के दाता हैं। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य के इस गोचर से किन तीन राशियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मेष राशि
सूर्य का शतभिषा नक्षत्र में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में कमी आएगी। ऑफिस में काम की तारीफ नहीं होगी, जिसके कारण मूड खराब रहेगा। हाल ही में कारोबारियों ने यदि किसी जगह निवेश किया है, तो उससे उन्हें लाभ होने की संभावना नहीं है। रिश्तों में तनाव बना रहेगा, जिसके कारण घर का माहौल कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। उम्रदराज जातकों के लिए इस समय विदेश यात्रा करना सही नहीं रहेगा। तबीयत खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!
सिंह राशि
बीते दिनों सूर्य का गोचर करना सिंह राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना नहीं है। प्रेमी संग लड़ाई होगी, जिसके कारण शादीशुदा जातकों का मूड खराब रहेगा। छात्र किसी कारण पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा पाएंगे, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। भाई-भाई की लड़ाई हो सकती है। यात्रा के दौरान कारोबारियों की तबीयत खराब हो सकती है।
कन्या राशि
मेष और सिंह के अलावा कन्या राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। संबंधों में सुधार होने की जगह और ज्यादा परेशानियां उत्पन्न होंगी। विदेश जाने की योजना बनाना इस समय सही नहीं रहेगा। आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उनकी यात्रा के दौरान सेहत खराब हो सकती है। कोई गंभीर समस्या होने की प्रबल संभावना है।
ये भी पढ़ें- Chandra Rahu Yuti 2025: शनि की राशि कुंभ में होगा चंद्र-राहु का मिलन, इन 3 राशियों की बिगड़ेगी सेहत और आर्थिक स्थिति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
11 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines