Surya Gochar 2025: इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, ग्रहों के राजा ने मेष राशि में किया प्रवेश

Surya Gochar 2025: 14 अप्रैल, सोमवार को तड़के सुबह ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है। मीन राशि से मेष राशि में सूर्य गोचर कर चुके हैं। आइए जानते हैं किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।

Surya Gochar 2025 Golden time begins for these 3 zodiac signs the king of planets enters Aries

सूर्य गोचर 2025

Surya Gochar 2025: आत्मा, आत्मविश्वास, मान-सम्मान, राजा, यश, नौकरी आदि के कारक सूर्य ग्रह हैं। शनि के साथ मीन राशि में रहकर सूर्य द्वारा युति का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन अब सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगल की राशि मेष में सूर्य गोचर कर चुके हैं। ऐसे में 14 अप्रैल को मकर संक्रांति भी मनाई जा रही है। 14 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में सूर्य गोचर किया गया है। ऐसे में 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ा है। कुछ राशियों के लिए मेष राशि में सूर्य गोचर कई तरह की चुनौतियों वाला रहेगा तो कुछ राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकेंगे। आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। सूर्य देव की खास कृपा बरसेगी जिससे तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन के तहत पदोन्नति या आय वृद्धि के भी योग हैं। कारोबारियों को सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। बिना वजह के गुस्से दूर रहें। मधुर वाणी बोलना सही रहेगा। विवादों से दूर रहें। आपसी मतभेद से छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। हर क्षेत्र में उन्नति हासिल कर सकेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। एक अलग उत्साह रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। भविष्य को लेकर की गई प्लानिंग फलीभूत होंगी। सूर्य की खास कृपा होगी। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। मन में उत्साह रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में सफल हो सकेंगे। आय वृद्धि के योग बनेंगे। बड़े-बूढ़ों का साथ प्राप्त हो सकेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तनाव से दूर रहेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ