Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 मई 2024 को सूर्य देवता का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है। हालांकि यहां पहले से ही गुरु देवता विराजमान हैं। ऐसे में इस बार सूर्य के गोचर से वृषभ राशि में सूर्य और गुरु की युति हो रही है। करीब 12 साल बाद किसी राशि में सूर्य और गुरु की युति हो रही है, जो कि बहुत खास है। क्योंकि इस संयोग से गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है।
जब भी किसी राशि में गुरु आदित्य योग का निर्माण होता है, तो उससे कई राशियों को लाभ पहुंचता है। आइए जानते हैं इस बार गुरु आदित्य योग किन-किन राशियों के लोगों के लिए लकी रहेगा।
ये भी पढ़ें- Gochar 2024: बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 7 राशियों को रहना होगा सावधान!
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि में गुरु आदित्य योग के बनने से सबसे ज्यादा फायदा मेष राशि के लोगों को होने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से धीरे-धीरे आपके सभी सपने सच हो सकते हैं। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल बना रह सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपकी बेटी की उम्र शादी करने के लायक हो गई है, तो जल्द ही आपके घर शहनाइयां गूंज सकती हैं। अगर पिछले साल किसी ने आपके पैसे चोरी किए थे, तो अब वो आपको वापस मिल सकते हैं।
मकर राशि
पिछले चार सालों से अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो जल्द ही आपकी शादी उनसे हो सकती है। आपके प्यार से आपकी शादी के लिए दोनों के घरवाले मान जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों की अगले माह तक सैलरी बढ़ सकती है।
कर्क राशि
आपके अच्छे व्यवहार की वजह से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। आमदनी में भी इजाफा हो सकता है। अगले माह तक आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है। बिजनेस में भी तरक्की के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के घर में जल्द ही किलकारियां गूंज सकती हैं। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होकर, आपका प्रमोशन कर सकता है। इसके अलावा खोया हुआ धन भी वापस मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- सूर्य जल्द बदलेगा अपनी चाल, इन 6 राशियों को मिल सकता है लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
16 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines