दो दिन बाद चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से होंगे मालामाल

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के ग्रह एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। 30 अगस्त से आत्मा के कारक ग्रह सूर्य मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के राजा का यह नक्षत्र परिवर्तन 3 राशियों के लिए बेहद पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Gochar-2024-Horoscope

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य अभी मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्रवार 30 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से वे पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र सूर्य की राशि सिंह में आता है और इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम सहित सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है। लेकिन 3 राशियों पर इसका असर काफी सकारात्मक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी है?

विज्ञापन

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर

वृषभ राशि

सूर्यदेव के पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर के दौरान वृषभ राशि वाले लोग अधिक आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी बनेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। जॉब करने वाले की भी आय में वृद्धि होगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

सिंह राशि में स्थित पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य के गोचर से कन्या राशि के जातक अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। एक से अधिक स्रोतों से इनकम हो सकती है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। आप अधिक आकर्षक और लोकप्रिय बनेंगे। आपकी बातचीत का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ