आज 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल! सूर्य-शनि के मिलने से बढ़ेंगी मुश्किलें

Surya Gochar: साल 2024 में 16 जुलाई को सूर्य-शनि के मिलन से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है, जो 12 में से 5 राशियों के लोगों के लिए बेहद अशुभ रहेगा। चलिए जानते हैं वो पांच राशियां कौन-सी हैं, जिनकी जल्द ही परेशानियां बढ़ेंगी।

Surya Gochar 2024
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देवता इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज यानी 16 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 08 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य देवता चाल बदलते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान शनि देवता कुंभ राशि में हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से दोनों ग्रह छठे और आठवें भाव में होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण होगा। धार्मिक मान्यता है कि षडाष्टक योग बेहद अशुभ होता है। इसके निर्माण से व्यक्ति के जीवन में दुख, चिंता, रोग और विभिन्न कष्टों का आगमन होता है। आइए जानते हैं षडाष्टक योग से इस बार किन-किन राशियों के लोगों को सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि

नौकरीपेशा लोग आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। सेहत के मामले में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साहस की कमी के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में बिजनेसमैन को भारी घाटा हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

नौकरीपेशा लोग काम के दबाव के कारण परेशान रहेंगे। कारोबारियों को मन मुताबिक प्रॉफिट नहीं होगा, जिसकी वजह से आपको निराशा होगी। छात्रों के मित्र ही उनके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगों के दोस्त ही उनके किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावटें पैदा करने में सफल होंगे। काम के दबाव की वजह से कारोबारियों को तनाव रहेगा, जिसके कारण सेहत भी खराब हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा लोगों के रिश्ते में खटास आ सकती है, जिसके कारण तनाव रहेग। बिजनेसमैन के सुख-सुविधाओं में कमी आएगी, जिससे स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना है। छात्र दोस्तों की गलत संगत में पड़ सकते हैं, जिससे उनके माता-पिता को तनाव रहेगा।

मेष राशि

शादीशुदा लोगों के खर्चों में वृद्धि होने की वजह से पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ने की आशंका है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा फेफड़ों से जुड़ी परेशानी के कारण वो परेशान रह सकती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ