Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देवता ने कल शाम वृषभ राशि में गोचर किया था। 14 मई 2024 को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर सूर्य देव ने राशि परिवर्तन किया था। वृषभ राशि में सूर्य देवता 15 जून 2024 तक विराजमान रहेंगे। इस बार सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के लोगों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ भी सकती हैं।
आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन परेशानियां लेकर आ सकता है।
ये भी पढ़ें- Lucky लोगों की हथेली पर होते हैं त्रिशूल के निशान, बन जाते हैं हर बिगड़े काम
कर्क राशि
सूर्य के गोचर से कर्क राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। इस समय अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। थकान व कमजोरी की समस्या से परेशान रह सकते हैं। बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। मन में निराशा का भाव रह सकता है।
तुला राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि के लोगों के करियर की रफ्तार धीमी हो सकती है। आपका करीबी दोस्त आपके मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन अगर आप सतर्क रहेंगे, तो वो अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो पाएंगे। पिता और पुत्र की लड़ाई हो सकती है।
धनु राशि
पार्टनर के साथ किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में बॉस से लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से आपका प्रमोशन टल सकता है। जिन लोगों का अपना कारोबार है, उन्हें धन हानि हो सकती है।
मकर राशि
बार-बार मूड स्विंग्स होने की वजह से जीवनसाथी के साथ लड़ाई हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से तनाव रह सकता है। घरवालों के बीच किसी फालतू की बात को लेकर लड़ाई हो सकती है।
मीन राशि
छोटी-छोटी चीजों पर गुस्सा आने की वजह से माता-पिता से लड़ाई हो सकती है। काम का बोझ बढ़ने की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। निजी जीवन में गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है। जिन लोगों का अपना खुद का बिजनेस है, उनका बड़ा ऑर्डर कैंसिल होने की वजह से धन हानि हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: बुधवार के दिन कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines