Surya Rashi Parivatan: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीना अपना राशि परिवर्तन करते हैं और प्रत्येक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, इससे मनुष्यों के जीवन में बदलाव आता है। अभी वे अपनी राशि मेष में स्थित हैं। 14 मई 2024 को वे अपनी स्वराशि मेष से निकलकर शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन 3 राशियों के जातकों की किस्मत में सकारात्मक बदलाव लाने के योग बना रहा है। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन-सी हैं और सूर्य गोचर का इन पर क्या असर पड़ने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 14 मई को सूर्य का राशि परिवर्तन धन, करियर, सामाजिक प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अनुकूल रहने वाला है। धन का प्रवाह स्थिर रहेगा, लेकिन आय के नए स्रोत बनेंगे, जो भविष्य में स्थायी स्रोत बन सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों को स्कूल-कॉलेज के प्रोजेक्ट से प्रशंसा और प्रसिद्धि मिलेगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए चुनाव में जीत का डंका बजने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
मई 2024 की 14 तारीख को सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत अनुकूल सिद्ध होने के योग बना है। लोहा और अन्य धातु उद्योग से जुड़े जातक खूब मुनाफा कमाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आईटी और कम्प्यूटर से जुड़े जातकों के प्रोजेक्ट में धन निवेश होने का रास्ता खुलेगा। खुदरा व्यापारियों को अपने व्यवसाय में बढ़िया लाभ होगा, महिला जातक विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। जमीन-जायदाद से जुड़ी समस्याएं किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की सहायता से सुलझने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: Chamatkari Ratna: मिलेगा इतना धन कि संभाल नहीं पाएंगे, पहने ये पांच 5 चमत्कारी रत्न
धनु राशि
धनु राशि की जातकों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का वृषभ में गोचर भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अभिरूचि बढ़ेगी, तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिलने के योग हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े जातक अपने खेल में मेडल जीत सकते हैं। व्यापारियों की आमदनी यथावत रहेगी, भारी मात्रा में नए आर्डर मिलने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: Chaturgrahi Yog: कुंडली में एकसाथ 4 ग्रहों का योग कैसे है खास? जानें चतुर्ग्रही योग के शुभ और अशुभ फल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
24 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines