Surya Gochar 2024: सिंह राशि के स्वामी सूर्य हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं। एक से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए ग्रहों के राजा सूर्य को एक महीने का समय लगता है। जबकि, 12 राशियों का सफर करीब 1 साल में पूरा होता है। इस बार जून में सूर्य अपना राशि परिवर्तन बुध की राशि में करने जा रहे हैं। जी हां, बुध की राशि मिथुन में सूर्य ने आज यानी 15 जून, शनिवार को राशि परिवर्तन कर लिया है। ऐसे में 12 राशियों में से 6 राशि के लोगों का गोल्डन समय शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि मिथुन राशि में सूर्य कब तक रहेंगे? सूर्य कब अपना नया राशि परिवर्तन करेंगे? और किन-किन राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा?
मिथुन राशि में कब तक रहेंगे सूर्य?
ज्योतिष के अनुसार 15 जून, शनिवार को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य द्वारा बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर लिया गया है। इस राशि में सूर्य एक महीने यानी 16 जुलाई तक रहने वाले हैं। इसके बाद वो दूसरी राशि में प्रवेश कर लेंगे।
कब होगा सूर्य का नया राशि परिवर्तन?
मिथुन राशि के बाद 16 जुलाई को सूर्य अपना राशि परिवर्तन कर्क राशि में करेंगे। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जुलाई को दोपहर 11:19 पर कर्क राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे। फिलहाल, मिथुन राशि में सूर्य के होने पर कुछ राशियों को खास लाभ होने वाले हैं।
सूर्य गोचर 6 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां हैं जिन पर किसी भी ग्रह द्वारा किए गए बदलाव से अच्छा और बुरा असर पड़ सकता है। इस बार सूर्य गोचर से 6 राशियों पर अच्छा असर देखने को मिल रहा है। 15 जून को सूर्य ने वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया है।
मेष राशि
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना मेष राशि के लिए शुभ रहेगा। नौकरी और करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। शादी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन प्राप्ति हो सकती है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों का साथ मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का गोल्ड समय शुरू हो गया है। सूर्य गोचर इस राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। कामकाज में तरक्की मिलने के अलावा धन में आ रही रुकावट दूर होंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य गोचर से सिंह राशियों को लाभ ही लाभ होगा। आपको धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा। आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में दोस्तों का पूरा सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति हो सकेगी। धन प्राप्ति से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसमें जरूर कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों का साथ प्राप्त होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को जल्द कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा। 15 जुलाई तक आपका समय अच्छा रहने वाला है। संतान से एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप यात्रा पर कहीं बाहर जा सकते हैं। व्यापार में तरक्की और नौकरी पेशा का प्रमोशन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा जून माह?
वृश्चिक राशि
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना वृश्चिक राशि के शुभ रहेगा। आपको कई तरह के नए अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नई पहचान बन सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines