Sun Transit 2024: ग्रहों के राजा सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें जीवन में बहुत जल्द ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है, लेकिन सूर्य की कमजोर स्थिति के कारण सफलता नहीं मिलती है। बल्कि धन और पद-प्रतिष्ठा दोनों में लगातार कमी आती है। इसी के साथ पिता और घरवालों संग रिश्ते में भी खटास आती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को शाम में 07:52 ग्रहों के राजा सूर्य बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। जहां पर वह 23 सितंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए ये गोचर शुभ नहीं रहेगा।
मेष राशि
सूर्य गोचर का अशुभ असर मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। आय में कमी आने के कारण नौकरीपेशा जातकों की सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा गंभीर चोट भी लग सकती है। नए निवेश से मेष राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक नहीं रहेंगी, बल्कि डील के पूरा न होने के कारण तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Van Devi Temple: उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बिहार में भी है प्रसिद्ध वन देवी मंदिर, पांडवों ने खुद की थी स्थापना!
सिंह राशि
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसकी वजह से माता-पिता के साथ-साथ टीचर की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में बनी सुख-शांति भंग हो जाएगी, जिसके कारण सिंह राशि के जातकों को तनाव रहेगा। सूर्य गोचर का नकारात्मक असर सिंह राशि के जातकों की आमदनी पर भी पड़ेगा।
कन्या राशि
कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति न होने के कारण पिता से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय नहीं रहेगा। बड़े-बुजुर्ग किसी पुरानी बीमारी के दर्द के कारण आने वाले कुछ दिनों तक परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को धन लाभ की जगह हानि हो सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से अनबन होने की भी संभावना बन रही है।
धनु राशि
खानपान पर विशेष ध्यान नहीं दिया, तो बड़े-बुजुर्गों की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। सूर्य गोचर का कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर अनुकूल असर नहीं पड़ेगा। धन कमाने के प्रयास असफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसकी वजह से मानसिक तनाव आने वाले कुछ दिनों तक बना रहेगा।
मकर राशि
सूर्य गोचर का अनुकूल असर मकर राशि के जातकों की लव लाइफ और आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को जॉब से निकाला जा सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कारोबार में नए व्यापारिक समझौते बेअसर रहेंगे। मुनाफे में इजाफा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- Mars Transit: 10 दिन बाद जागेगा 5 राशियों का भाग्य, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines