हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इन 3 राशियों पर मंडराया गंभीर संकट, आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर बढ़ाएंगी जीवन की मुश्किलें

Surya Gochar 2024: सूर्य एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका देश-दुनिया और मौसम सहित सभी राशियों पर गहरा असर होता है। सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, जिसका नकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य राशि चक्र की प्रत्येक राशि में 30 दिन और एक नक्षत्र में लगभग 13 दिन तक विराजमान रहते हैं। ग्रहों के राजा सूर्यदेव के न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि उनके नक्षत्र गोचर से भी देश-दुनिया, मौसम और राशियों पर गहरा असर होता है। आषाढ़ माह शुरू होते ही सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं, वहीं यह मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का प्रभाव से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों असर होंगे। जहां अधिकांश राशियां लाभान्वित होंगी, वहीं 3 राशियों पर इस नक्षत्र परिवर्तन का नेगेटिव असर होने के योग हैं।

आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर से वृषभ राशि के जातकों पर नकारात्मक असर होने के योग हैं। आपको किस्मत के उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं। मानसिक अशांति बढ़ सकती है। तनाव के कारण हर काम प्रभावित हो सकता है। धन की आमद घटने के योग हैं, जो आर्थिक परेशानियां बढ़ाएगा। कर्ज में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े जातकों को विशेष नुकसान होने की संभावना है। कारोबारी यात्राओं को अभी टालें। स्वास्थ्य समस्याएं भी कामकाज को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।

तुला राशि:

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष अनुकूल नहीं है। बहुत संभलकर हर कदम उठाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव होने के योग हैं। जमीन-जायदाद के मसले पर वाद-विवाद होने के योग हैं। घर में कलह का वातावरण रहेगा। जीवन में तनाव अत्यधिक बढ़ सकता है, जिसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होगा। स्टूडेंट्स जातकों को अपना लक्ष्य पाने में मुश्किलें आ सकती हैं। उनके प्रोजेक्ट और प्रस्ताव खारिज हो सकते हैं। कारोबार में खर्च बढ़ने के योग हैं, जबकि लाभ का मार्जिन घट सकता है। लाइफ पार्टनर से मतभेद हो सकता है। लव लाइफ ब्रेकअप की संभावना है।

मकर राशि:

मकर राशि जातकों के जीवन पर आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का प्रभाव बेहद नकारात्मक सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। धन संबंधी गंभीर संकट आने से जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। जेब और बैंक अकाउंट खाली होने से खाने के भी लाले पड़ सकते हैं। जीवन की मुश्किलों से लड़ने का हौसला टूट सकता है। वहीं स्वभाव में आलस बढ़ेगा। काम को टालने की प्रवृत्ति विकसित होने से जीवन और भी कष्टमय बन सकता है। अभी यात्राओं को टालें, गंभीर एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता बढ़ेगी, जिससे लोगों से वाद-विवाद बढ़ सकता है। जमीन-जायदाद के झगड़े में कानूनी पचड़े शुरू हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आषाढ़ माह में इन देवों की पूजा से होगी जीवन में तरक्की, लंका विजय के लिए भगवान श्रीराम ने की थी इस देव की पूजा

ये भी पढ़ें: Temples of India: खुद विश्वकर्मा ने बनाया था यह शिव मंदिर, भगवान श्रीराम ने की थी यहां पूजा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें