Surya Gochar 2024 Effects: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय भगवान सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुंभ राशि में सूर्य देव 13 मार्च तक रहेंगे। 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य देव की राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
बता दें कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य बदल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए इनके राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को समाज और कार्यक्षेत्र में खूब मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही 14 मार्च के बाद उन राशियों को अचानक धन का लाभ भी हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। सूर्य गोचर से जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी। जो लोग नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
14 मार्च को मीन राशि में सूर्य देव का गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। धन-लाभ की स्थिति बन रही है। अचानक करियर में बदलाव भी देखने को मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा है वे दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। किसी भी कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं उनको इन कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- कुंडली में दो ग्रहों की स्थिति ठीक होने से व्यक्ति बनते हैं बुद्धिमान और स्मार्ट
यह भी पढ़ें- प्यार में पागल होते हैं ये 3 राशि के लोग, पार्टनर की हर ख्वाहिश करते हैं पूरी
यह भी पढ़ें- 4 मार्च को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों को करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines