Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगी धन की सौगात

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं और 13 मार्च तक रहेंगे। वहीं 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Surya Gochar 2024
विज्ञापन

Surya Gochar 2024 Effects: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय भगवान सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुंभ राशि में सूर्य देव 13 मार्च तक रहेंगे। 14 मार्च को सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य देव की राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी तो कुछ राशियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

बता दें कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य बदल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार,  सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए इनके राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को समाज और कार्यक्षेत्र में खूब मान-सम्मान मिलेगा। साथ ही 14 मार्च के बाद उन राशियों को अचानक धन का लाभ भी हो सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। सूर्य गोचर से जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी। जो लोग नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

14 मार्च को मीन राशि में सूर्य देव का गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। धन-लाभ की स्थिति बन रही है। अचानक करियर में बदलाव भी देखने को मिलेंगे। जो लोग शादीशुदा है वे दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। किसी भी कार्य में परिवार का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं उनको इन कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ