Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से बनेगा त्रिग्रही योग, जल्द मालामाल होंगी ये 3 राशियां!

Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से त्रिग्रही योग बनेगा जो 3 राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए शुक्र, बुध और सूर्य की युति शुभ रहेगी? 

Surya Gochar 2024 Triyog yuti lucky rashiya

सूर्य गोचर 2024

Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह का गोचर या फिर किसी तरह का राशि परिवर्तन 12 राशियों पर अच्छा या बुरा असर डाल सकता है। आगामी दिनों में ग्रहों के राजा सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। एक से दूसरी राशि में सूर्य ग्रह गोचर करेंगे और इसके साथ ही एक खास योग भी बन रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध, धन वैभव के दाता शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य एक साथ कर्क राशि में जल्द ही विराजमान होने वाले हैं।

विज्ञापन

सूर्य गोचर से बनेगा त्रिग्रही योग

ज्योतिष के अनुसार इस बार के सूर्य गोचर के दौरान त्रिग्रही योग बनेगा। वर्तमान में शुक्र और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। 16 जुलाई 2024 को कर्क राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश करने से त्रिग्रही योग बनेगा। 19 जुलाई 2024 तक कर्क राशि में 3 बड़े ग्रहों की युति रहेगी। ऐसे में 12 राशियों में से 3 राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा। तीनों ग्रहों की युति से कुछ राशियों का भाग्य बदल सकता है। आइए आपको 3 राशियों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य गोचर से त्रिग्रही योग बनने के कारण सिंह राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा। आपको आने वाले दिनों में लाभ होगा। धर्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपके लिए आगामी दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इतने दिनों से जो काम रुके हैं वो पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा चल रहा है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य, बुध और शुक्र की युति लाभकारी रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। जिंदगी में कामयाबी हासिल करने के लिए आपको कई सारे अवसर मिलेंगे। आपको सभी काम में सफलता हासिल हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संबंध में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। त्रिग्रही योग के बनने से आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में तरक्की होने की संभावना है। आगामी दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ