Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्यदेव ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है. वे आज बृहस्पतिवार 17 अक्टूबर, 2024 की सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर कर गए हैं. ग्रहाधिपति सूर्यदेव इस राशि में 30 दिनों तक रहेंगे और फिर 16 नवंबर, 2024 को वे मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर जाएंगे. सूर्य आत्मा, मनोबल, लीडरशिप, सरकार, स्वास्थ्य, सोना, पिता आदि के स्वामी ग्रह हैं।
वैदिक ज्योतिष में तुला राशि में सूर्य गोचर को अच्छा नहीं बताया गया है, क्यों तुला राशि के स्वामी शुक्र और सूर्य एक-दूसरे के परम शत्रु हैं। तुला राशि में गोचर के दौरान सूर्य असहज और अप्रसन्न रह सकते हैं। इसलिए तुला राशि में सूर्य गोचर अधिकांश राशियों पर नकारात्मक असर डालेंगे। लेकिन 3 राशियां ऐसी भी है, जिनपर इस गोचर से बेहद सकारात्मक असर हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, ये इन 3 राशियों की अगले 30 दिनों तक मौज रह सकती है और राजाओं की तरह जीवन का हर सुख भोग सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: पिछले जन्म में कौन थी द्रौपदी, क्यों मिले उसे 5 पति? जानें पांचाली से जुड़े रहस्य
तुला राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर
मिथुन राशि
तुला राशि में सूर्य गोचर का मिथुन राशियों के जातकों की जीवन पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। आपका स्वभाव और मानसिक स्थिति बेहद संतुलित रहेगी। आप इस दौरान पहले से अधिक धैर्यवान और संयमित रहेंगे। आपकी आक्रामकता कम होगी। आप दूसरों के साथ बेहतर तालमेल बिठा पाएंगे। इसका आपके कामकाज पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं। आप काम मेहनत से ही अधिक धन कमा लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने और पार्टियां करने का पूरा मौका मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग के स्वभाव मिठास बढ़ेगा और मानसिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी पर्सनैलिटी में एक नई आभा दिखेगी, जिससे लोग इंप्रेस हो जाएंगे। व्यापार से इनकम में भारी वृद्धि होगी। उद्योग-धंधे में विस्तार होगा। जॉब से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन आने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। लंबी टूर पर जा सकते हैं। समय मौज-मस्ती में बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर काफी अनुकूल साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधे में विस्तार होने से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को जॉब मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में संबंध मजबूत होंगे। आप जीवन का पूरा लुत्फ उठाएंगे।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines