---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

16 सितंबर तक इन 5 राशियों की टेंशन बढ़ाएगा ये योग, आत्मा के कारक ग्रह की बदली है चाल

Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर और शनि वक्री से 16 सितंबर तक समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनकी आने वाले दिनों में परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Gochar 2024: सूर्य देव को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को सूर्य देव ने सिंह राशि में गोचर किया था। जहां पर वो 16 सितंबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। वहीं इस समय कुंभ राशि में कर्मफल दाता शनि वक्री अवस्था में चल रहे हैं। सूर्य के गोचर से शनि और सूर्य आमने-सामने आ जाएंगे, जिससे समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है। समसप्तक योग का प्रभाव 16 सितंबर 2024 को शाम 07:52 मिनट तक रहेगा।

16 सितंबर 2024 को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके कारण समसप्तक योग भंग हो जाएगा। लेकिन इस बीच 12 राशियों के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मचेगी। समसप्तक योग जहां कुछ राशियों के लोगों के लिए शुभ रहेगा, तो वहीं दूसरी तरफ इस योग से कुछ राशियों के लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी समसप्तक योग से टेंशन बढ़ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

समसप्तक योग वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इस राशि के जातक घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा नौकरी बदलने के विचार को कुछ समय के लिए टाल देंगे, तो अच्छा होगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: भाद्रपद मास में 12 राशियों का होगा भाग्योदय! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और उपाय

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

समसप्तक योग के अशुभ प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी पुराने रोग के कारण युवाओं को तकलीफ हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

सिंह राशि में बने समसप्तक योग से वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। आने वाले दिनों में वैवाहिक जीवन में कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। बिजनेस पार्टनर के बीच गलतफहमी होने के कारण कारोबार को नुकसान हो सकता है।

धनु राशि

इस समय धनु राशि के लोग किसी को उधार देने से बचें, वरना आपके पैसे डूब सकते हैं। लंबे समय से यदि आप कही पर इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें। वरना आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

समसप्तक योग के कारण मीन राशि के लोगों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेसमैन को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने गुस्से पर काबू करने का प्रयास करें, नहीं तो पार्टनर संग लड़ाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 28 नवंबर से पहले ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल! ज्ञान के कारक ग्रह की चाल बदलते ही होगा भाग्योदय

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 20, 2024 01:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola