---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बुध-सूर्य बरसाएंगे इन 3 राशियों पर धन! ऐशो-आराम में नहीं आएगी कोई कमी

Surya Budh Gochar 2024: बुध-सूर्य की युति और गोचर का अधिकतर शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। ये दोनों ग्रह ही प्रत्येक व्यक्ति को समान फल देते हैं। चलिए जानते हैं इस बार बुध-सूर्य का गोचर किन-किन राशियों के दुखों का अंत करेगा।

---विज्ञापन---

Surya Budh Gochar 2024: नवग्रहों में बुध और सूर्य को एक-दूसरे का परम मित्र माना जाता है। इसी वजह से जब इन दोनों ग्रहों का मिलन यानी युति होती है, तो उससे ज्यादातर लोगों को लाभ होता है। जब ये दोनों ग्रह एक ही दिन राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका कुछ न कुछ शुभ प्रभाव हर एक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। चलिए जानते हैं साल 2024 में किस दिन और किस समय परम मित्र बुध और सूर्य का गोचर होगा। इसी के साथ आपको उन लकी राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके लिए बुध-सूर्य का गोचर खुशियां लेकर आएगा।

कब होगा बुध-सूर्य का गोचर?

जहां सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं। वहीं बुध देव को नवग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर 2024 को बुध और सूर्य दोनों ग्रहों की चाल बदलेगी। 10 अक्टूबर को दिन बृहस्पतिवार को बुध देव सुबह 11:25 मिनट पर तुला में कदम रखेंगे। बुध की चाल बदलते ही कुछ समय बाद सूर्य देव का भी नक्षत्र परिवर्तन होगा। 10 अक्टूबर को दोपहर 02:16 मिनट पर सूर्य देव का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 208 दिनों तक इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की कृपा, शश राजयोग से हर काम में मिलेगी सफलता!

---विज्ञापन---

सूर्य-बुध गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि

बुध-सूर्य का गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। युवाओं के विवेक और बुद्धि का विकास होगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम को समाज में एक पहचान मिलेगी, जिससे भविष्य में उन्हें काफी लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने मतभेद समय के साथ कम होने लगेंगे। इसके अलावा धन प्राप्ति के भी प्रबल योग बने रहे हैं।

कन्या राशि

परम मित्र बुध-सूर्य का गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन में आशा की एक नई किरण लेकर आ सकता है। बिजनेस पार्टनर संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, जिसके कारण आप और अच्छे से बिजनेस की योजनाओं पर काम कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को चतुराई से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा ऑफिस में बॉस के सामने आपकी इमेज भी अच्छी होगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

बुध-सूर्य का राशि और नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों को पदोन्नति व वेतन आदि का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कारोबार से जुड़ी गतिवधियां समय के साथ पूरी हो जाएंगी, जिससे आने वाले समय में अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना है। जो लोग समाज सेवा का कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शनि-शुक्र की युति से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, 28 दिसंबर तक खूब कमाएंगे धन!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 04, 2024 06:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola