Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत, नक्षत्र परिवर्तन से सभी की मौज!

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ने स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है जिससे 5 राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

Surya Gochar 2024 Svati Nakshatra Parivartan lucky zodiac sign

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन

Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों द्वारा राशि या नक्षत्र गोचर करने से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। 24 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य ने राहु के नक्षत्र में प्रवेश किया, जिससे कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। सूर्य ग्रह द्वारा स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने से 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आगामी दिनों में इन राशियों के लोगों के जीवन में तरक्की के नए अवसर सामने आने वाले हैं। 12 राशियों में से 5 राशियों का भाग्य खुलने वाला है। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र स्वाती (Svati Nakshatra Parivartan) में प्रवेश करने से किन 5 राशियों को लाभ होने वाला है?

विज्ञापन

1. वृषभ राशि

Taurus

विज्ञापन

वृषभ राशि के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन सफलता दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा और लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा। धन में बढ़ोतरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच-समझ कर लिया गया फैसला कामयाबी दिला सकेगा।

2. मिथुन राशि

gemini

विज्ञापन

राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव होने वाले हैं। सूर्य की तरह इन लोगों की जिंदगी में उजाला होने वाला है। धन संबंधित लाभ होने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ आपका संबंध अच्छा होता चलेगा। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। समाज में एक नई पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ सकेगे।

3. सिंह राशि

leo zodiac sign

विज्ञापन

सूर्य ग्रह की राशि सिंह राशि के नक्षत्र परिवर्तन से सफलता के नए अवसर मिलेंगे। जातकों के लिए आगामी दिन लाभकारी रहेगा। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। किसी बात की चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है।

4. वृश्चिक राशि

Scorpio

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना मुनाफे वाला रहने वाला है। आपको कर्ज और तनाव दोनों से मुक्ति मिल सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक माहौल बना रहेगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वाद-विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

5. मीन राशि

Pisces

विज्ञापन

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आर्थिक तंगी से आपको छुटकारा मिल सकेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्ध के नए अवसर मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ