Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर पड़ सकता है जब नौ ग्रहों में से कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 6 नवंबर 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अच्छा तो कुछ राशियों पर नक्षत्र परिवर्तन का बुरा असर पड़ रहा है। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहने वाला है।
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन
वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य स्वाति नक्षत्र में विराजमान हैं और विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। 6 नवंबर को सुबह 8:56 मिनट पर सूर्य ग्रह विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इससे किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आने वाले दिन उत्तम साबित होंगे। आप जिस काम को करने की सोचेंगे उनमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में आ रही कमी दूर होगी और लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- गुरु के नक्षत्र में सूर्य गोचर से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, पैसों के लिए होंगी मोहताज!
सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। ग्रहों के राजा द्वारा किया जा रहा नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए उत्तम साबित होगा। धन में बढ़ोतरी और रिश्तों में सुधार हो सकेगा। रुके काम सभी पूरे होंगे। व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन उत्तम साबित होगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के साथ नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के नए रास्ते खुलेंगे। समाज में आपका नाम बनेगा। शादी में आ रही बाधाएं दूर हो सकेंगी। धन में बढ़ोतरी के लिए नए रास्ते मिलेंगे। आपको कोई प्रस्ताव मिल सकता है जो तरक्की दिलाने में मददगार साबित होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines