सूर्य देवता की इन 5 राशियों पर होगी विशेष कृपा, मृगशिरा में जाते ही चमक जाएगी किस्मत!

Surya Nakshatra Parivartan 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों को सूर्य देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्हें जीवन में सफलता के साथ-साथ अपार धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके सूर्य देवता के आर्शीवाद से जल्द ही अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देवता ने 14 मई 2024 को वृषभ में गोचर किया था। मंगलवार के दिन शाम 06:05 मिनट पर सूर्य ने राशि परिवर्तन किया था। 15 जून तक सूर्य देव वृषभ राशि में ही रहेंगे। हालांकि इस बीच 8 जून 2024 को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन होगा। शनिवार के दिन प्रात: काल 01 बजकर 16 मिनट पर ग्रहों के राजा मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस बार सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 12 में से 5 राशियों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। भाग्य से मिले साथ की वजह से कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनको जल्द ही सूर्य देवता की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सबसे ज्यादा मेष राशि के लोगों के लिए शुभ रह सकता है। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आपके अधूरे सपने जल्द ही पूरे हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का माह के अंत तक प्रमोशन हो सकता है। प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी बढ़ने की भी उम्मीद है।

कर्क राशि

सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से कर्क राशि के लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता से मिले सहयोग की वजह से आपकी लव मैरिज हो सकती है। कपड़े से जुड़ा काम कर रहे लोगों को जल्द ही बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस ऑर्डर से भविष्य में आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

माता की सेहत में सुधार हो सकता है। भाई को करियर में तरक्की मिल सकती है। अगले हफ्ते आप अपने परिवार वालों के साथ एक दिन के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जहां जाकर आपको प्रसन्नता होगी। नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि

पति से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ एक दिन के लिए दिल्ली से बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से आपके पापा जिस बात को लेकर तनाव ले रहे थे, उससे जल्द ही उन्हें छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ उनकी सेहत भी अच्छी हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

जल्द ही आप अपने नाम पर नया घर खरीद सकते हैं। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। माता-पिता के बीच चल रही अनबन का अंत हो सकता है। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ