4 दिन बाद चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य! 15 जून, सुबह 12:37... सूर्य बदलेंगे अपनी चाल

Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से चार दिन बाद सूर्य देवता अपनी चाल बदलने वाले हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के लोगों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आ सकता है।

Surya Gochar 2024

Surya Gochar 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्य देवता को स्वर्ण एवं गेहूं का कारक ग्रह माना जाता है। जब व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तो उससे जीवन में अपार सफलता मिलती है। वहीं सूर्य के कमजोर होने से परेशानियां बढ़ भी सकती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून 2024 को सूर्य देवता मिथुन में प्रवेश करेंगे। शनिवार को प्रात: काल 12 बजकर 37 मिनट पर सूर्य अपनी चाल बदलेंगे। वहीं 15 जून के बाद 22 जून को सूर्य देवता आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का गोचर कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के गोचर से मेष राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। व्यापारियों को खूब मुनाफा हो सकता है। इसी के साथ घर में धन-धान्य और समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों के आय के साधन बढ़ सकते हैं। इससे धीरे-धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

सूर्य देव की कृपा से कर्क राशि के लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की कुंडली में तरक्की के योग बन रहे हैं। सैलरी बढ़ने के साथ-साथ प्रमोशन भी हो सकता है। खेल, कला व मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जो लोग कपड़े, बैग या ज्वेलरी का व्यवसाय करते हैं, उन्हें जल्द ही आर्थिक लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

शादीशुदा कपल विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को विदेश से जॉब का ऑफर आ सकता है। सिंगल लोगों का माता-पिता के प्रति लगाव बढ़ सकता है।

वृषभ राशि

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि के छात्रों को विशेष लाभ हो सकता है। मेहनत के अनुसार, छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापारी जल्द ही कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इससे भविष्य में आपको अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। पिता के साथ संबंध गहरे हो सकते हैं। पिता की आमदनी में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की शादी तय हो सकती है। कारोबारियों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अधिकारियों से संपर्क की वजह से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत व गहरा हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ