---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2024: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, चमकी 3 राशियों की किस्मत; गुरु बृहस्पति भी बरसाएंगे कृपा!

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य रविवार 15 दिसंबर, 2024 की रात में 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और इन राशियों के जातकों पर गुरु ग्रह बृहस्पति भी मेहरबान रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Surya Gochar 2024: 15 दिसंबर, 2024 का दिन बेहद ख़ास है। पहला तो यह दिन रविवार है, जो भगवान सूर्य को समर्पित है। आज पूरा दिन पूरे संसार पर अपनी कृपा दृष्टि बरसाने के बाद सूर्यदेव रात में 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि से निकल कर गुरु बृहस्पति की राशि धनु राशि में गोचर करना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना गया है।

सूर्य आत्मा, आत्मबल, पिता, अभिभावक, राजसी गुण और ठाटबाट, राजनीतिक वर्चस्व, नेतृत्व, आंख की रोशनी, मुखमंडल की आभा, जीवन में सफलता और प्रतिष्ठा आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वे जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो जीवन के इन सभी क्षेत्रों पर व्यापक और गहरा असर होता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक़, धनु राशि में सूर्य गोचर से 3 राशियों की किस्मत तत्काल रूप से चमक सकती है, जिन पर गुरु ग्रह बृहस्पति भी मेहरबान रहेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि में सूर्य गोचर का असर

धनु राशि में सूर्य गोचर एक ऐसी ज्योतिषीय घटना है, जो साल में एकबार घटित होती है और यह धन, वैभव और समृद्धि में वृद्धि प्रतीक माना जाता है। जब सूर्य और गुरु की राशि में आते हैं तो जिन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है, उनके जीवन में बेहद शुभ होता है और धन के साथ धन अर्जित करते हैं।

मेष राशि

सूर्यदेव के धनु राशि में गोचर के दौरान आपकी छवि काफी दमदार होगी! आप अपने विचारों को बड़ी प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे, जिससे आपकी पेशेवर छवि और निखरेगी। अगर आप किसी पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में फंसे हुए हैं, तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट केस में आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। अगर आप सेल्स या कस्टमर डीलिंग से जुड़े हैं, तो गुरु बृहस्पति की कृपा से आपकी मेहनत रंग लाएगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई पुराना काम अटका हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए भी यह समय अनुकूल है। परिवार में सब कुशल-मंगल और प्रेममय रहेगा। सूर्यदेव आपके स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए उनकी मेहनत रंग लाने वाली है। जल्द ही आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी और वर्क प्लेस पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जो बिजनेस डील लंबे समय से अटकी हुई थी, उसे पूरा करने का समय आ गया है। व्यापार में बंपर धन लाभ के योग बन रहे हैं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपके जीवन में मिठास आएगी। वहीं लव बर्ड्स के लाइफ मनी रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। माता-पिता के साथ बच्चों का संबंध मधुर रहेगा। अगले एक महीने तक दिनों तक आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सूर्यदेव की कृपा से आपको शारीरिक कष्ट जैसे कमर दर्द से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए ऑफिस में सब उनके अनुकूल रहेगा. कलीग के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। टीम वर्क में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने के पूरे और अच्छे आसार हैं. यदि परिवार में कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान निकलने की उम्मीद है। इससे घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। व्यापार में स्थिरता आएगी, इससे मुनाफा बढ़ेगा और यह मुनाफा हर प्रकार के बिजनेस से आएगा. वहीं पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। आप के लिए संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है। आप सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते है, लेकिन आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा और फिर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक और प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 15, 2024 11:15 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola