Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य जिस भी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं उन्हें नौकरी, व्यापार, मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं और सूर की चमक की तरह उनके चेहरे पर तेज रहता है। हर स्थिति में सूर्य की मेहरबानी राशियों के लिए उत्तम साबित होती है। दिसंबर में सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्ञान, शिक्षा, संतान, धन, बड़े भाई, दान और पुण्य आदि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में सूर्य ग्रह प्रवेश करेंगे।
दिसंबर में सूर्य गोचर कब करेंगे?
ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिसंबर रविवार को रात 10 बजकर 19 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। वृश्चिक राशि से निकलकर सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशियों पर अच्छे प्रभाव पड़ सकते हैं। बंद किस्मत का ताला खुल सकता है और भाग्योदय हो सकता है, आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन-कौन सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के लिए सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। रुका धन मिलेगा। समाज में मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। मन में उत्साह और कुछ नया करने की तमन्ना होगी। बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: दिसंबर में 7 ग्रह करेंगे नक्षत्र और राशि परिवर्तन, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
धनु राशि
धन राशि के जातकों को संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों का नौकरी परिवर्तन हो सकता है जो प्रमोशन और आय वृद्धि के साथ रहेगा। आप परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सूर्य की कृपा से आपको नौकरी में सफलता और व्यापार में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। सामाजिक कार्यों में उन्नति और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar 2025: राहु-केतु इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान!
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
16 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines