Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 और नक्षत्रों की संख्या कुल 27 है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। बता दें कि सूर्य देव को मान-सम्मान और ऊर्जा के कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि जब भी सूर्य देव अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मार्च को सूर्य ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव 31 मार्च दिन रविवार को सुबह 8 बजे रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के रेवती नक्षत्र में गोचर करने से 3 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें उन 3 राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं आखिर सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से किन 3 राशियों को लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि
सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मार्च का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। बता दें कि मार्च के अंत तक नौकरी से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होंगे। सीनियर का साथ मिलेगा। जो लोग शादीशुदा है उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही लकी रहेगा। अप्रैल माह की शुरुआत में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। राजनीतिक पार्टी में एंट्री मिलने की संभावना है। परिवार का भी साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी दूरी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
मीन राशि
सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से मीन राशि वाले लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है। सीनियर का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने की संभावना है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन रहेगा। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवन आनंदपूर्ण बितेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- मार्च के पहले सप्ताह के अंत में दो ग्रहों की बदलेगी चाल, मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें- ब्रज में क्यों खास है लट्ठमार होली, यहां देखें 40 दिनों का ब्रज होली शेड्यूल
यह भी पढ़ें- इन भाग्यशाली राशियों पर हमेशा होती है मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होती है धन-दौलत की कमी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
4 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines