---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar: 15 जुलाई के बाद 3 राशियों का होगा भाग्योदय, राशि परिवर्तन से बनेंगे सारे काम!

Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रह गोचर से 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर पड़ता है। वर्तमान में सिंह का स्वामी ग्रह सूर्य बुध की राशि मिथुन विराजमान हैं और 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: सिंह राशि के स्वामी और ग्रहों के राजा जल्द ही 12 राशियों में से 3 राशियों का भाग्य चमकाने जा रहे हैं। आगामी दिनों में सूर्य गोचर से कई लोगों को लाभ ही लाभ होगा। 15 जुलाई के बाद सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे अच्छा प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। वर्तमान में सूर्य ग्रह बुध की राशि मिथुन में विराजमान हैं, लेकिन जल्द ही वो कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जुलाई को राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर सूर्य की मेहरबानी होगी।

सिंह राशि

Leo

---विज्ञापन---

सिंह राशि के स्वामी सूर्य जल्द कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अपनी राशि के लोगों का भाग्योदय भी करेंगे। ऐसे में आपके लिए कई लिहाज से आगामी समय काफी अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करने का प्लान हो या नौकरी बदलने का विचार हो, आपके लिए 15 जुलाई के बाद अच्छा समय रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मुनाफा, रिश्ते में सुधार और कई काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

Scorpio

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। 16 जुलाई को सूर्य ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के लोगों को फायदा ही फायदा होगा। व्यापार में आपको लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। बड़े से बड़े काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। आपको धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 1 जुलाई से 7 जुलाई तक, कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह? 

---विज्ञापन---

मीन राशि

Pisces

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देवता जिस राशि पर मेहरबान हो जाते हैं उसकी किस्मत को चमका देते हैं। कर्क राशि में सूर्य ग्रह का प्रवेश करना मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कामकाज में आ रही समस्या दूर हो सकती है और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: कैसा रहेगा आपका पूरा जुलाई?

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 30, 2024 03:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola