Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू नव वर्ष का पहली अमावस्या की तिथि 8 अप्रैल को है। इस अमावस्या की तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। बता दें कि सोमवती अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद ही सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव 13 अप्रैल दिन शनिवार को रात 9 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव मेष राशि में अगले एक माह तक विराजमान रहेंगे। यानी सूर्य देव 14 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
वृषभ राशि
सूर्य ग्रहण के बाद सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से कई सारे लाभ मिलने वाले हैं। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही धन कमाने के नए–नए स्रोत भी बनेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत अनुकूल रहेगा। अचानक नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही संतान पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई मायने में शुभ रहेगा। इस दौरान मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही कुछ दिनों बाद ही दुखों का अंत होगा। सूर्य देव के आशीर्वाद से विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें जबरदस्त लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। करियर में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। सूर्य देव की कृपा से जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही नए–नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं और उन्हें विदेश जाने की इच्छा है, तो बहुत जल्द पूरी हो सकती है। जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines