Surya Gochar 2023: ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का अधिपति और प्रमुख दिक्पाल कहा गया है। वही समस्त हमारी समस्त सृष्टि (अर्थात्) सौरमंडल में ऊर्जा, ऊष्मा और जीवन का स्रोत है। इस वर्ष 15 जनवरी 2023 को सूर्य राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। पुराणों में सूर्य और शनि को पिता-पुत्र माना गया है। ऐसे में सूर्य का यह गोचर समस्त राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। फिर भी कुछ राशियों पर इसका प्रभाव सर्वाधिक पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि यह गोचर किस राशि के लिए सर्वाधिक लाभदायक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Surya Ke Upay: किसी भी चतुर्थी पर करें ये उपाय, फटाक से जाग जाएगी सोई किस्मत
सूर्य के राशि परिवर्तन का इन राशियों पर होगा सर्वाधिक प्रभाव
कन्या (Kanya Rashifal 2023)
सूर्य का यह राशि परिवर्तन कन्या राशि के पांचवे घर में होगा। यह राशि परिवर्तन उनके लिए शुभ रहने वाला है। खासतौर पर स्टूडेंट्स को कई नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। बीमारियों से भी पीछा छूटेगा। यदि पहले कोई इन्वेस्टमेंट किया हुआ है तो उसका लाभ मिलने का समय आ चुका है।
तुला (Tula Rashifal 2023)
सूर्य का गोचर (Surya Gochar 2023) तुला राशि के चौथे घर में होगा। यह बिजनेस करने वालों के लिए खास शुभ रहेगा। वे बिजनेस में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। किसी नए व्यापार में भी पैसा इन्वेस्ट करने के योग बन रहे हैं। यह इन्वेस्टमेंट आगे चल कर बड़ा फायदा करवाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी खासी बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें: Surya ka Gochar 2022: आज से इन राशियों के फिर जाएंगे दिन, दुख होगा दूर, लक्ष्मी भंडार भर देगी
धनु (Dhanu Rashifal 2023)
सूर्य का यह गोचर बिजनेस करने वालों के लिए शुभ संदेश लेकर आया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी जल्दी वापिस मिलने के आसार बन रहे हैं।
मकर (Makar Rashifal 2023)
सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर वहां पहले से मौजूद शनि के साथ युति बनाएगा। यह युति मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी। इससे उन्हें अचानक ही बड़ा धनलाभ हो सकता है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो अभी सर्वोत्तम समय है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
23 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines