Surya Gochar 2023: ब्रह्मांड में ग्रहों के परिवर्तन के क्रम होते रहते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य फिर से परिवर्तन करने जा रहे है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को सूर्य देव रात्रि में 1 बजकर 29 मिनट में तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव तुला राशि में तकरीबन 1 महीने तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, पिछले माह में सूर्य देव कन्या राशि में विराजमान थे। मान्यता है कि इस स्थानों में आकर सूर्य अपनी तेज को कुछ कम कर देते हैं, क्योंकि तुला राशि में सूर्य देव नीचस्थ हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि में सूर्य देव को प्रवेश करने से तीन राशियों पर अलग ही प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन तीन राशियों के बारे में।
मकर राशि
सूर्य देव के तुला राशि में परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को बहुत ही शुभ फल प्राप्त होने वाला है। जातक के कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। ज्योतिष के अनुसार, प्रातकाल उठकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से जातक को टीम मैनेज करने का मौका मिल सकता है। मकर राशि के जातकों को कल से अपनी वाणी में मधुरता लनी होगी, वरना कटु वचन से विवाद होने की संभावना बन सकती है। जातक को अपने कार्यों पर अधिक फोकस बनाए रखना होगा, जिससे 30 दिन बाद प्रबल योग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 3 राशियों पर कल से बुध देव की होगी दया दृष्टि, 6 नवंबर तक राजाओं जैसी बिता सकते हैं जिंदगी
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा। जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है या फिर नई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। जातक को 30 अक्टूबर को नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। किसी भी जातक के साथ अभद्र व्यवहार न करें, साथ ही अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन कुछ बदलाव लेकर आने वाला है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको थोड़ा सघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन थोड़ी मेहनत के बाद आपको जल्द ही लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगा।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पूजा के दौरान मां दुर्गा पर भूलकर भी न अर्पित करें 5 चीज, माने गए हैं बेहद अशुभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines