हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Gochar 2022: सूर्य ने आज किया राशि परिवर्तन, किसी को मिलेगा ससुराल से धोखा तो किसी पर बरसेगा पैसा

विज्ञापन

Surya Gochar 2022: आज सूर्य ने गोचर करते हुए वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां पर पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य ने आज युति कर बुधादित्य योग का निर्माण किया है। इसके साथ ही राहु और शनि के साथ भी सूर्य की युति बन रही है। ऐसे में सूर्य का यह गोचर सभी राशियों पर अपना असर डालेगा, जानिए सूर्य के इस गोचर का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा।

सूर्य के गोचर का सभी राशियों पर होगा ऐसा प्रभाव (Surya Gochar 2022 effect on all rashis)

मेष (Mesh Rashifal)

इस राशि का स्वामी सूर्य को ही माना गया है। ऐसे में सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए सौभाग्य ला रहा है। मेष राशि के जातकों की सभी महत्वाकांक्षी योजनाएं समय पर पूरी होंगी। व्यापार का विस्तार होगा, जॉब में भी चेंज हो सकता है। इन्हें प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करना अनुकूल रहेगा।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं

विज्ञापन

वृष (Vrish Rashifal)

लग्न से आठवें भाव में बैठा सूर्य कॅरियर को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। नुकसान हो सकता है। एजुकेशन व पत्रकारिता से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय आ गया है। प्रतिदिन सूर्य की उपासना करें।

मिथुन (Mithun Rashifal)

जॉब बदलने के लिए अभी समय पूरी तरह से अनुकूल है। इंटरव्यू में जाते समय सफेद रंग के वस्त्र पहन कर जाएं। पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

कर्क (Kark Rashifal)

सूर्य का राशि परिवर्तन लाभदायक रहेगा, खास तौर पर ऐसे राजनीतिज्ञ, जिनकी राशि कर्क है, तरक्की करेंगे। कार्यस्थल पर सहयोगियों व अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल ही रहेगा। सूर्य के उपाय के रूप में गाय को केला, गुड़ व चने की दाल खिलाएं।

सिंह (Singh Rashifal)

पांचवा सूर्य मानसिक शांति और उन्नति लेकर आया है। आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतिदिन आदित्यह्रदय स्रोत का पाठ करना शुभ फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: अशोक के पत्ते भी बदलते हैं भाग्य, आज ही करें ये 4 उपाय

कन्या (Kanya Rashifal)

स्वयं का कार्य स्टार्ट कर सकते हैं, नया घर खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय पूर्णतया अनुकूल रहेगा। संतान को भी पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से जुड़ा किसी व्यक्ति के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। विष्णुस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन

तुला (Tula Rashifal)

पुरानी योजनाओं को एक बार फिर से शुरू करने का अवसर आ चुका है। कहीं से कोई पैतृक संपत्ति विरासत में प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। श्रीसूक्त व लक्ष्मी-सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal)

इस राशि के जातकों के लिए स्वर्णिम समय आ चुका है। बैंकिंग व आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों का प्रमोशन होगा, एजुकेशन सेक्टर में भी जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। आदित्यह्रदय स्रोत का पाठ करना ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करेगा।

विज्ञापन

धनु (Dhanu Rashifal)

सूर्य का गोचर धनु राशि में होने के कारण यह राशि सर्वाधिक प्रभावित होगी। ससुराल पक्ष की ओर से सहायता मिलेगी और खुद का काम स्टार्ट कर सकेंगे। अचानक कहीं से धन मिल सकता है। रविवार को गेहूं का दान करें और गायत्री मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय

विज्ञापन

मकर (Makar Rashifal)

लग्न के बारहवें भाव में बैठा सूर्य स्वास्थ्य को लेकर शुभ नहीं माना जाता है। आय की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा, एक से अधिक स्रोत से पैसा आएगा, कनकधारा स्रोत का पाठ करने से समस्त प्रकार की आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

कुंभ (Kumbah Rashifal)

यह गोचर (Surya Gochar 2022) आपको सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगा। पुराने प्रोजेक्ट एक बार फिर से स्टार्ट होंगे और जीवन में आगे बढ़ने का जरिया बनेंगे। रविवार को गुड़ का दान करना आपके लिए  बहुत अच्छा रहेगा। गायत्री मंत्र के जप से स्वास्थ्य समस्याएं दूर रहेंगी।

विज्ञापन

मीन (Meen Rashifal)

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए आने वाला समय अनुकूल रहेगा। कॅरियर के नए दरवाजे खुलेंगे। व्यापार में भी बाहरी सहयोग मिलने से विस्तार होगा। सूर्य की आराधना करें व सुबह स्नान के बाद ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य को अर्ध्य दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola