Surya Chandra Yuti 2024: सूर्य और चंद्र को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। एक निश्चित अवधि के बाद ये दोनों ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब एक समय में एक ही राशि में दो ग्रह साथ में विराजमान होते हैं, तो उससे युति का निर्माण होता है। प्रत्येक युति का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर 2024 को देर रात सूर्य देव ने धनु राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह आने वाले करीब 30 दिनों तक रहेंगे। इस बीच 29 दिसंबर 2024, दिन रविवार को देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे, जिसमें वह सवा दो दिन तक मौदूज रहेंगे। ऐसे में 28 दिसंबर को धनु राशि में चंद्र और सूर्य की युति होगी, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिन्हें इस युति से विशेष फायदा होगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।
इन 3 राशियों को होगा लाभ!
मेष राशि
सूर्य और चंद्र की युति से सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि के लोगों को होने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। मेष राशि के जातकों को संतान पक्ष से जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने से बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 12 फरवरी से पहले 3 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, घर-कार का सपना होगा पूरा!
धनु राशि
सूर्य और चंद्र की युति का निर्माण धनु राशि में हो रहा है। इसलिए धनु राशि के लोगों के ऊपर इस युति का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। छात्रों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके कारण वो आसानी से हर लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उम्रदराज जातकों की सेहत सर्दियों में अच्छी रहेगी। कारोबारियों को कारोबार में मोटा मुनाफा होगा।
मीन राशि
सूर्य और चंद्र की युति के शुभ प्रभाव के कारण मीन राशि के जातकों के अटके काम जल्द पूरे हो सकते हैं। कोर्ट में यदि आपका कोई केस चल रहा है, तो उसमें भी आपको साल के अंत तक सफलता मिल सकती है। बिजनेसमैन अपने नाम पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। युवा वर्ग यदि आंखों से जुड़ी किसी समस्या के कारण परेशान हैं, तो उससे उन्हें जल्द छुटकारा मिलेगा। 30 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत आने वाले एक हफ्ते तक सही रहेगी।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-राहु की कृपा से बढ़ेगी 3 राशियों की सेविंग, सेहत में भी होगा सुधार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
16 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines