Surya-Chandra Yuti On Mauni Amavasya 2026 Rashifal: धार्मिक दृष्टि से तो 18 जनवरी 2026 का दिन खास है ही क्योंकि इस दिन मौनी अमावस्या है. साथ ही इस दिन का ज्योतिष महत्व भी है. दरअसल, मौनी अमावस्या के दिन ग्रहों के राजा सूर्य और मां-मन के दाता ग्रह चंद्रमा साथ में मकर राशि में विराजमान होंगे. इससे न सिर्फ इन दोनों की युति बनेगी, बल्कि एक अद्भुत ऊर्जा का भी संचार होगा. ऐसे में एक या दो नहीं, बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आएगा. इसके अलावा इस दिन स्नान और दान करने से भी देवी-देवताओं और पितरों की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है.
चलिए अब जानते हैं कि मौनी अमावस्या के पावन दिन सूर्य-चंद्रमा की युति के सकारात्मक प्रभाव से किन 3 राशियों के जीवन में खुशियों का नया सवेरा आएगा.
वृषभ राशि
मौनी अमावस्या के पावन दिन सूर्य-चंद्रमा की युति से वृषभ राशि वालों के जीवन में एक ठहराव आएगा. आप अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट होंगे, जिस कारण समय पर काम पूरा होगा. इसके अलावा अचानक मुनाफे में वृद्धि होने के भी योग बन रहे हैं. लव लाइफ की बात करें तो उसे लेकर आप बेफिक्र रहेंगे.
कर्क राशि
सूर्य-चंद्रमा की अद्भुत ऊर्जा से कर्क राशि वालों को लाभ ही लाभ होने के योग हैं. जहां एक तरफ कारोबारियों को अपने कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान में अच्छा-खासा उछाल आएगा. सोच समझकर लिए गए पारिवारिक फैसले लाभदायक सिद्ध होंगे. साथ ही मौनी अमावस्या के पावन दिन शादी का रिश्ता आने का योग है.
मकर राशि
वृषभ और कुंभ के अलावा मकर राशि वालों के लिए भी मौनी अमावस्या के शुभ दिन सूर्य-चंद्रमा की युति का बनना लाभदायक सिद्ध होगा. घर में आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही आप कुछ खुशनुमा समय अपने दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे. इस दौरान मुनाफे में तेजी आने के भी प्रबल योग बन रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.