ग्रहों के राजा सूर्य बृहस्पतिवार 15 मई, 2025 के दिन रात्रि में 12:20 AM बजे मेष राशि से अपना गोचर दिवस पूरा करते हुए हुए वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का वृषभ में प्रवेश एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसे “वृषभ संक्रांति” कहते हैं। वृषभ संक्रांति के बाद सूर्य अग्नि तत्व की चलायमान राशि मेष से निकलकर पृथ्वी तत्व की स्थिर राशि वृषभ में विराजमान होंगे।
वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह शुक्रवार 23 मई, 2025 के दिन दोपहर मेनी 1:05 PM बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणना, व्यापार, संचार आदि के कारक और स्वामी ग्रह हैं। इस ग्रह के गोचर करने से जातक की बातचीत की शैली, सोचने की क्षमता और तर्कशीलता प्रभावित होती है।
बुधादित्य योग का राशियों पर असर
बुध गोचर के बाद वृषभ राशि में बुध की युति सूर्य से होगी। ज्योतिष आकलन के मुताबिक, इससे एक शक्तिशाली बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इन दोनों ग्रहों की युति के बाद बने इस योग से 5 राशियों का भाग्य पलट सकता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: यहां है भगवान विष्णु का दूसरा बैकुंठ, एक बार दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष
मेष राशि
इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी राय को महत्व मिलेगा और सीनियर्स से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, मीडिया या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोग फायदा उठा सकते हैं।
सिंह राशि
आपकी लीडरशिप क्वालिटी उभरकर सामने आएगी। यह समय है जब आप अपने करियर में बड़ी छलांग लगा सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का योग बन रहा है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल है, निवेश से लाभ मिलेगा। समाज और परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
कन्या राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और सूर्य के साथ उनकी युति आपकी प्रतिभा और तार्किक क्षमता को निखारेगी। जो लोग लेखन, शिक्षा, प्रशासन या संचार माध्यमों से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बेहद फायदेमंद रहेगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी और नये अवसर सामने आएंगे।
तुला राशि
आपके सामाजिक संपर्कों में विस्तार होगा और नए लोगों से जुड़ने के मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र, फैशन, डिजाइन या कला से जुड़े लोगों को विशेष पहचान और सराहना मिल सकती है। निजी जीवन में भी संतुलन और सुखद अनुभव संभव हैं।
मीन राशि
23 मई से बनने वाला यह बुधादित्य योग आपके मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करेगा। यह समय आध्यात्मिक प्रगति और आंतरिक शांति का है। जो लोग शिक्षा, रिसर्च या काउंसलिंग के क्षेत्र में हैं, उन्हें सफलता के नए द्वार खुलते दिखाई देंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
ये भी भी पढ़ें: इन 5 राशियों को इस दिन सोना पहनना है बेहद शुभ, धारण करते ही बदलने लगती है किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines