दो दिन बाद 5 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, बुधादित्य योग से होंगे परेशान

Surya Budh Yuti 2024: आज से दो दिन बाद सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस बार बुधादित्य योग पांच राशियों के जीवन में परेशानियां लेकर आएगा। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जल्द ही बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।

Surya Budh Yuti 2024
विज्ञापन

Surya Budh Yuti 2024: देवशयनी एकादशी से एक दिन पहले यानी 16 जुलाई को सूर्य देवता कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से बुध देव और शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में 16 जुलाई को सूर्य के राशि परिवर्तन से कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग और राजयोग बनेगा। वहीं सूर्य देव और बुध ग्रह के मिलन यानी युति से खतरनाक बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जो कई राशियों के जीवन में परेशानियां लेकर आएगा। आइए जानते हैं सूर्य-बुध की युति से किन-किन राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा। नहीं तो उन्हें आर्थिक हानि से लेकर शारीरिक परेशानी तक का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

जमीन-जायदाद को लेकर परिवारवालों के बीच लड़ाई हो सकती है। इसी वजह से घर में तनाव का माहौल रहेग। बिजनेसमैन बिना पढ़ें किसी भी पेपर पर साइन न करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से तनाव रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

दुकानदार पैसों का लेनदेन करते समय होशियार रहें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। कुंडली में 9 ग्रहों की स्थिति कमजोर होने के कारण कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। परिवार में अशांति रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वरना उनकी तबीयत खराब हो सकती है।

वृश्चिक राशि

कारोबारियों की कोई अहम डील फाइनल न होने के कारण भविष्य में घाटा हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान शादीशुदा कपल की लड़ाई हो सकती है, जिसकी वजह से उत्सव का मजा भी खत्म हो जाएगा। बिजनेसमैन का कोर्ट में कोई केस चल रहा है, तो उसमें आपको हार का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ ट्रिप पर जा रहे हैं, तो अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नहीं तो आपकी जीवनसाथी और दोस्तों दोनों से लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी एक कानूनी मामले में असफलता मिल सकती है।

धनु राशि

ऑफिस में धनु राशि के लोगों की सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। इसके अलावा शाम में जीवनसाथी और बच्चों से भी लड़ाई होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति के कारण आपके घर में लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ