Mahayuti 2025: शुक्र देव 15 सितंबर की सुबह 12:23 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 9 अक्टूबर की सुबह 10:55 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र का सूर्य, बुध और केतु ग्रह से मिलन होगा। दरअसल, इससे पहले 17 अगस्त को सूर्य देव ने सिंह राशि में गोचर किया था, जहां पर 17 सितंबर की सुबह तक रहेंगे। वहीं, बुध देव ने 30 अगस्त की दोपहर सिंह राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 15 सितंबर की सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेंगे। केतु की बात करें तो वो 2025 के खत्म होने से पहले राशि गोचर नहीं करेंगे। 18 मई को केतु ने सिंह में कदम रखा था, जहां पर वह 2026 के अंत तक रहेंगे।
हालांकि सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति 15 सितंबर को ही भंग हो जाएगी। 15 तारीख को शुक्र के गोचर करने के कुछ समय बाद बुध सिंह राशि से निकल जाएंगे। चलिए जानते हैं सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति किन तीन राशियों के लिए अशुभ नहीं रहेगी।
महायुति का राशियों पर शुभ प्रभाव
मेष राशि
सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति मेष राशिवालों के लिए फायदेमंद रहेगी। युवा वर्ग भाइयों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हाल के दिनों में जिन जातकों का दिल टूटा है, उन्हें मुश्किल समय में दोस्तों का साथ मिलेगा। उम्मीद है कि जल्द आप मूव ऑन कर जाएंगे। इसके अलावा कारोबारियों की रुकी हुई डील्स को गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Video: इस राशि के लोगों को शुभ फल देगी सूर्य-बुध की युति, 15 सितंबर से पहले मिलेगी सफलता
कर्क राशि
नया बिजनेस शुरू करने के लिए सितंबर माह का पहला भाग अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके ऊपर सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। नई नौकरी का मौका अपने हाथ से न जाने दें। परिवारवालों के मन में आई कड़वाहट आपके लिए खत्म होगी। खुद का वाहन खरीदने का योग है। छात्र वर्ग दिल से मेहनत करेंगे तो अच्छे अंक जरूर आएंगे।
वृश्चिक राशि
सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति वृश्चिक राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी। आर्थिक लाभ कमाने के कारोबारियों को सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर में परेशानियां चल रही हैं तो जल्द उनका समाधान निकलेगा। भाइयों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बिजनेस में कोई नई डील सितंबर माह के पहले भाग में फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा-खासा लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines