Surya and Shani Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और कुंभ राशि में शनि देव पहले से ही विराजमान हैं। अब कुंभ राशि में दो बड़े ग्रहों का संयोग हो गया है।
बता दें कि सूर्य और शनि एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। माना जा रहा है कि इस समय सूर्य और शनि की युति कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी है। आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य और शनि के संयोग से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में कब है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानें शुभ तिथि और पूजा विधि
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि और सूर्य की युति बेहद खास मानी जा रही है। क्योंकि इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही जो लोग नए कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह संयोग बहुत ही शुभ है। कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही कार्य में विस्तार करने का मौका मिलेगा। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। विदेश जाने का प्लान बन सकता है। साथ ही शिक्षा से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि
कुंभ राशि में सूर्य और शनि के संयोग से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बेहद खास है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। नौकरी से संबंधित कहीं से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शानदार रहेगा। अगले कुछ दिनों में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। करियर में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन विचलित हो सकता है। लेकिन घबराने वाली बात नहीं है बहुत जल्द समस्या का समाधान होगा।
यह भी पढ़ें- चिता की राख से नहीं बल्कि 5 तत्वों से बनी भस्म से होती है महाकाल की आरती
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों लिए पिता और पुत्र का संयोग अनुकूल साबित होगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। रोजगार संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ फलदायी रहने वाला है। क्योंकि सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन होगा, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज जरूर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, घर में आएगी बरकत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
57 mins agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 hr agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines