Sun Zodiac Change 2024: आज यानी 14 मार्च दिन गुरुवार को सूर्य देव अपनी राशि बदलकर मीन राशि में पहुंच गए हैं। अब अगले एक महीने तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। जब भी सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो पृथ्वी पर मौजूद सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। सूर्य देव आज से गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं, जो बेहद ही शुभ माना जा रहा है। बता दें कि सूर्य देव के राशि परिवर्तन करते ही शनि के साथ अशुभ योग खत्म हो सकता है। अब सिर्फ सूर्य देव का सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- शनि और राहु-केतु के बुरे प्रकोप से हैं परेशान, तो आज ही धारण करें ये खास रत्न
सूर्य का राशि परिवर्तन का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि में सूर्य देव का गोचर हो चुका है। अब सूर्य-शनि की युति खत्म हो जाएगी। शनि और सूर्य की युति से लोगों के विवाद और तनाव दूर हो जाएंगे। साथ ही जो लोग अधिकारी से विवाद किए किए हैं उनके संबंधों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। साथ ही अगले एक महीने तक धन लाभ के नए-नए अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- 30 साल बाद बनेंगे चैत्र नवरात्रि पर 3 राजयोग, इन 3 राशियों पर मां दुर्गा रहेंगी मेहरबान
इन 3 राशियों को मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद
ज्योतिषियों के अनुसार, आज से अगले 30 दिनों तक वृषभ, मिथुन और मकर राशि वाले लोगों पर सूर्य देव का आशीर्वाद रहेगा। जो लोग नौकरी या कारोबार कर रहे हैं उनको धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही राजनीतिक क्षेत्रों में अच्छी पकड़ बनेगी। किसी बड़े नेता से मुलाकात होने की संभावना है। होली के बाद कारोबार में विस्तार होगा। साथ ही डबल मुनाफा भी हो सकता है। तीनों राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सुखद पल व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- होली पर बनेगा 10 साल बाद महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को होगा आकस्मिक धन का लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines