Sun Zodiac Change 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा सूर्य देव को कहा जाता है। माना जाता है कि जब सूर्य ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं, तो व्यक्ति समाज में मान-सम्मान पाता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी प्रात कर पाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बता दें कि सूर्य देव आज रात में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव आज रात 9 बजकर 15 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव को मेष राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। क्योंकि मेष राशि सूर्य देव की उच्च राशि है। ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि में पहले से मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति भी विराजमान हैं। ऐसे में आज रात को मेष राशि में सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति होने वाली है। जिसका सकारात्मक प्रभाव मेष, मिथुन और सिंह राशि पर पड़ेगा। तो आइए इन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई मायने में शुभ ही शुभ रहेगा। बता दें कि सूर्य के गोचर से करियर में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। बता दें कि सूर्य गोचर के दौरान धन, दौलत और बुद्धि में वृद्धि होगी। साथ ही भौतिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। नई गाड़ी और घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मिथुन राशि
आज रात सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। गोचर के दौरान नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी। जो लोग ऑफिस में कार्य कर रहे हैं उनकी सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। सूर्य देव के गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से सिंह राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं उनको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें- आज मंगल की राशि में होगी हलचल, इन 5 राशियों के जीवन में बढ़ेगी टेंशन
यह भी पढ़ें- आज शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, बनेंगे सभी बिगड़े हुए काम
यह भी पढ़ें- किन राशियों की जिंदगी में आएगा बदलाव, दूर होंगी परेशानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
20 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines