---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Change 2024: आज रात 9 बजे के बाद बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, जीवन में होगी खुशियों की एंट्री

Sun Zodiac Change 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, आज रात में सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन होते ही कुछ राशियों के जीवन में सुखों की एंट्री होने वाली है। तो आइए आज इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Sun Zodiac Change 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा सूर्य देव को कहा जाता है। माना जाता है कि जब सूर्य ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं, तो व्यक्ति समाज में मान-सम्मान पाता है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी प्रात कर पाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बता दें कि सूर्य देव आज रात में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव आज रात 9 बजकर 15 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव को मेष राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। क्योंकि मेष राशि सूर्य देव की उच्च राशि है। ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि में पहले से मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति भी विराजमान हैं। ऐसे में आज रात को मेष राशि में सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति होने वाली है। जिसका सकारात्मक प्रभाव मेष, मिथुन और सिंह राशि पर पड़ेगा। तो आइए इन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई मायने में शुभ ही शुभ रहेगा। बता दें कि सूर्य के गोचर से करियर में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। बता दें कि सूर्य गोचर के दौरान धन, दौलत और बुद्धि में वृद्धि होगी। साथ ही भौतिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। नई गाड़ी और घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन राशि

आज रात सूर्य देव का राशि परिवर्तन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। गोचर के दौरान नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी। जो लोग ऑफिस में कार्य कर रहे हैं उनकी सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। सूर्य देव के गोचर से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि में सूर्य देव के प्रवेश करने से सिंह राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं उनको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही बैंक-बैलेंस में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें- आज मंगल की राशि में होगी हलचल, इन 5 राशियों के जीवन में बढ़ेगी टेंशन

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- आज शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, बनेंगे सभी बिगड़े हुए काम

यह भी पढ़ें- किन राशियों की जिंदगी में आएगा बदलाव, दूर होंगी परेशानियां

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Apr 13, 2024 01:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola