11 अगस्त से इन 5 राशियों का शुरू होगा बेस्ट टाइम, होगा फायदा ही फायदा

Dashank Yog: 11 अगस्त के दिन से कुछ लोगों की लाइफ में एक बड़ा चेंज आना वाला है। इस दिन सूर्य और शुक्र के बीच दशांक योग बनेगा। इस योग से कुछ राशि वालों को काफी भारी लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको लाभ मिलेगा?

Surya Shukra yuti 2025

credit- news 24 gfx

Dashank Yog: 11 अगस्त 2025 को सूर्य और शुक्र 36 डिग्री की कोणीय स्थिति में दशांक योग बनाएंगे। इस दौरान सूर्य कर्क राशि में और शुक्र मिथुन राशि में होंगे। यह योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। सूर्य आत्मविश्वास और सम्मान का कारक है, जबकि शुक्र धन, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि यह दशांक योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और इसका प्रभाव क्या होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दशांक योग पंचम भाव में प्रभाव डालेगा, जो शिक्षा, रचनात्मकता और संतान से जुड़ा है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर और सूर्य का कर्क में होना आपके लिए रचनात्मक कार्यों और बौद्धिक क्षेत्र में सफलता लाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लव रिलेशनशिप में रोमांस बढ़ेगा और अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग चतुर्थ भाव में प्रभाव डालेगा, जो माता, सुख और संपत्ति से संबंधित है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके धन भाव को सक्रिय करेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सूर्य का कर्क में होना पारिवारिक सुख और घरेलू मामलों में स्थिरता लाएगा। इस दौरान आप नया वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह दशांक योग बहुत शुभ रहेगा, क्योंकि शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहा है। यह योग आपके लग्न भाव को प्रभावित करेगा, जिससे आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके धन और वाणी भाव को मजबूत करेगा। व्यापार में लाभ, नौकरी में उन्नति और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए दशांक योग ग्यारहवें भाव में प्रभाव डालेगा, जो आय और लाभ से जुड़ा है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके कर्म भाव को सक्रिय करेगा, जिससे नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। सूर्य का कर्क राशि में होना आपके लाभ भाव को मजबूत करेगा। इस दौरान अचानक धन लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह योग दशम भाव में प्रभाव डालेगा, जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से संबंधित है। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपके भाग्य भाव को सक्रिय करेगा, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। सूर्य का कर्क राशि में होना आपके कर्म भाव को प्रभावित करेगा, जिससे नौकरी में तरक्की और सम्मान मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ