Sun Transit 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है, जो आत्मा, मानसिकता, मान-सम्मान, व्यक्तित्व, ऊर्जा, आशा, आत्म-विश्वास और सांसारिक मामलों के दाता हैं। जब भी सूर्य का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सबसे पहले व्यक्ति के इन पहलुओं पर पड़ता है। जहां कुछ लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिलती है, तो कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना भी है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव एक माह में राशि और एक माह में दो से तीन बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। बीते दिनों 12 फरवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस बार उन्होंने शनि की राशि कुंभ में गोचर किया है, जहां पर वह करीब एक माह तक मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं सूर्य के इस बार राशि परिवर्तन करने से किन तीन राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।
सूर्य बढ़ाएंगे 3 राशियों का तनाव!
कन्या राशि
सूर्य का यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी नहीं रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों की आय में वृद्धि के संकेत नहीं हैं। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलेंगे, जिसके कारण वो परेशान रहेंगे। व्यापारियों को धन हानि होगी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिनों तक पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उनका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। इसके अलावा घर के किसी सदस्य को गंभीर चोट भी लग सकती है।
ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!
धनु राशि
सूर्य की बदली चाल से धनु राशि के जातकों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। ऑफिस में नौकरीपेशा लोगों से काम में गड़बड़ हो सकती है, जिसके कारण बॉस की फटकार का सामना करना पड़ेगा। निवेश करने के लिए ये समय सही नहीं है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिन जातकों की आयु 60 से 90 के बीच है, उनका घरवालों से विवाद हो सकता है। इसके अलावा कोई गंभीर रोग होने की भी संभावना है।
कुंभ राशि
कन्या और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का ये राशि परिवर्तन सही नहीं रहेगा। जल्दबाजी में बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला न लें। नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्तो में तनाव उत्पन्न होगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान के आगमन होने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नहीं तो मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: आज से इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद करेंगे शनि के नक्षत्र में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
9 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines