---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2025: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर से मालामाल होंगी ये 5 राशियां; बढ़ेगी सुख, संपदा और शोहरत

27 अप्रैल, 2025 की शाम में ग्रहों के स्वामी सूर्य अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य के इस गोचर से पांच राशियां मालामाल हो सकती हैं और इन राशियों के जातकों की सुख, संपदा और शोहरत में बढ़ोतरी

---विज्ञापन---

रविवार 27 अप्रैल, 2025 की शाम में ग्रहों के स्वामी सूर्य 7 बजकर 19 मिनट पर अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। भरणी नक्षत्र का स्वामित्व धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम के स्वामी ग्रह शुक्र के पास है। इस नक्षत्र का विस्तार मेष राशि में हैं, जिसके स्वामी मंगल हैं। जब सूर्य इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो उनके फल देने शक्ति पर शुक्र और मंगल का असर भी होता है।

भरणी में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

सूर्य और मंगल दोनों ऊर्जा, शक्ति, आत्मविश्वास और प्राधिकार के कारक हैं, वहीं भरणी नक्षत्र भी धन और सुख के साथ साहस और कर्मठता को दर्शाता है। यही कारण है कि भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर के दौरान जातकों में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और वे अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक दृढ़ होते हैं। नए निवेश या व्यापारिक फैसलों के लिए भी यह समय अनुकूल होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: महिलाओं के माथे पर बिंदी केवल एक डॉट है या फैशन स्टेटमेंट? जानें सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

शुक्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

सूर्य का गोचर जब शुक्र के नक्षत्र भरणी में होता है, न केवल नेतृत्व क्षमता और काम में गति बढ़ती है, बल्कि विलासिता, कला, शोहरत और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को भी बढ़ावा होता है। चूंकि भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, जो धन और सुख के कारक है, इसलिए इस दौरान वित्तीय गतिविधियों में तेजी आने के योग हैं। शुक्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर से इन 5 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में उन्नति और पहचान की प्रबल संभावना है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और समाज में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा। कला, फैशन, डिजाइन या किसी क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोग खास लाभ में रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखेगी और नया अवसर आपके दरवाज़े पर दस्तक देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर यश और प्रसिद्धि लेकर आएगा। आपके व्यक्तित्व में करिश्माई प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किसी लंबे समय से रुका हुआ कार्य सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द बना रहेगा और जीवनशैली में भव्यता आएगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि शुक्र की ही राशि है। जब सूर्य शुक्र के नक्षत्र में गोचर करता है, तब यह आपके लिए सौंदर्य, आनंद और संतुलन से भरा समय लाता है। इस अवधि में आपकी डिप्लोमैटिक स्किल्स और सोशल नेटवर्किंग क्षमता आपको फायदा पहुंचाएगी। विदेशी संपर्क, नया निवेश या लाइफस्टाइल अपग्रेड संभव है। सौंदर्य और फैशन से जुड़े व्यवसायों को विशेष लाभ हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस गोचर से प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। उच्च शिक्षा, दर्शन और यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को इंटरनेशनल लेवल पर मान्यता मिल सकती है। आपकी सोच और दृष्टिकोण में नयापन आएगा, जो आपको भीड़ से अलग बनाएगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए यह गोचर रचनात्मकता, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में चमकने का अवसर देगा। सूर्य का यह प्रभाव आपकी पहचान को और निखारेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या आइडिया आपकी लोकप्रियता बढ़ा सकता है। मित्रों और सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा और डिजिटल या सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में नाम कमाने का योग है।

ये भी पढ़ें: पंच केदार धाम का रहस्य जहां पांडवों ने की थी खेती, आज भी बर्फीली भूमि पर अपने आप उगती है धान की फसल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 16, 2025 09:26 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola